झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, बोले- न्यायपालिका को अपमानित कर रही भाजपा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 जुलाई 2024। झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। मनी लॉड्रिंग मामले में जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद सोरेन पहली बार सोनिया से मिलने पहुंचे। सोरेन ने कहा कि भाजपा न्यायपालिका को अपमानित कर रही है। उन्होंने कहा कि जेल से आने के बाद सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हुई थी। इसलिए मिलने आया हूं। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा चल रही है। भाजपा के संविधान हत्या दिवस घोषित किए जाने के सवाल पर सोरेन ने कहा कि भारत के लोग बहुत सहनशील और सहयोगी होते हैं। वह बहुत सहते हैं और जब वे बर्दाश्त नहीं कर पाते तो वोट के जरिये अपनी बात रखते हैं। अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि केजरीवाल को जल्द जमानत मिल जाएगी। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री व झामुमो नेता हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इससे पहले सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हाईकोर्ट ने 28 जून को सोरेन को जमानत दी थी। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सोरेन ने 4 जुलाई को फिर से सीएम पद की शपथ ली। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने दलील दी थी कि अगर सोरेन को जमानत पर रिहा किया गया तो वह इसी तरह का अपराध कर सकते हैं और उन्होंने एससी/एसटी पुलिस थाने में ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों का हवाला दिया था।

जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद पहली बार सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली पहुंचकर सोनिया गांधी से मुलाकात की। बताया जाता है कि दोनों में इस वर्ष झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। विपक्षी गठबंधन (इंडिया) विस चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और सीएम हेमंत सोरेन के चेहरे पर लड़ेगा। 

Leave a Reply

Next Post

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित मच्छर भगाने वाला मॉलिक्यूल किया पेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 13 जुलाई 2024। भारत ने मच्छर जनित बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के वैज्ञानिकों ने अपने साझेदार के साथ मिलकर ‘रेनोफ्लुथ्रिन’ विकसित किया है। यह भारत का पहला स्वदेशी रूप से […]

You May Like

MP में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं होगी....|....तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार....|....जगदलपुर की बुक डिपो में लगी आग:धुआं उठा तो लोगों ने देखा....|....मरवाही में तीन हाथियों की दस्तक, मकानों और फसलों को नुकसान....|....जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा....|....सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले....|....देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह....|....भाजपा सरकार शिक्षकों जी सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही....|....बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला- कांग्रेस....|....निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग