भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अमेरिका, 04 नवंबर 2026। डेमोक्रेटिक पार्टी की एमी एक्टन ने ओहायो के गवर्नर पद के चुनाव में भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को हरा दिया है। इस हार को राज्य में रिपब्लिकन पार्टी के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है। यहां पहले गवर्नर का पद इसी पार्टी के पास था। अमेरिकी समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ओहायो के गवर्नर पद का चुनाव 2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल था। इस चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी का मुकाबला डेमोक्रेट एमी एक्टन से था। दोनों उम्मीदवार निवर्तमान रिपब्लिकन गवर्नर माइक डिवाइन की जगह लेने के लिए मैदान में थे। कार्यकाल की समयसीमा से जुड़े नियमों के कारण डिवाइन दोबारा चुनाव नहीं लड़ सकते थे।

बायोटेक उद्यमी और 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व उम्मीदवार रहे रामास्वामी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राज्य की रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन के साथ पार्टी का नामांकन हासिल किया था। हार के बाद रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी ने कहा कि मेरा मानना है कि हमारे देश के इतिहास में कई उतार-चढ़ाव आए हैं और अंत में हमने हमेशा आगे बढ़ने का रास्ता खोज ही लिया है।

20 साल बाद मिली जीत
इस जीत के साथ ओहायो में 20 साल बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने वापसी की है। इससे पहले 2006 में डेमोक्रेट्स ने यहां गवर्नर पद का चुनाव जीता था। डेमोक्रेट्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था, क्योंकि वे दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर गवर्नर पद हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन पेशे से एक चिकित्सक हैं। वो ओहियो राज्य की पूर्व स्वास्थ्य निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान एमी को काफी पहचान मिली थी।

Leave a Reply

Next Post

कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए 17,314 करोड़ रुपए की दो योजनाओं को दी मंजूरी

शेयर करेइस योजना का उद्देश्य तीन प्रौद्योगिकियों में 92 GWh भंडारण क्षमता का विकास करना है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 04 नवंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी। इनमें 92 GWh ग्रिड-स्केल ऊर्जा भंडारण […]

You May Like

डॉक्टर ने प्रदूषण के खतरों को लेकर किया अलर्ट....|....नयनतारा के बाद श्रीलीला की हुई रजनीकांत की फिल्म में एंट्री....|....जीत के साथ सीरीज की शुरुआत: ऑकलैंड में दिखा चेज मास्टर कोहली का क्लास....|....कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए 17,314 करोड़ रुपए की दो योजनाओं को दी मंजूरी....|....भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे....|....दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव नहीं....|....बाल शोषण-दुष्कर्म से जुड़े मामलों पर सरकार सख्त....|....कर्नाटक में बस किराया बढ़ाने पर घमासान....|....जांजगीर में 32 लाख की डिजिटल अरेस्ट ठगी....|....थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर से दो दानपेटियां चोरी