मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर की पूजा-अर्चना

शेयर करे

मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि के लिए की कामना

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 जून 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज  गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की  पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री बघेल विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन के पश्चात प्रभु को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए और छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना)  की रस्म भी अदा की ।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ छत्तीसगढ़ के लोगों के भी अराध्य हैं। रथयात्रा का त्यौहार छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा ।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर,  छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा,राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा समेत अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

भेंट-मुलाकात के कार्यक्रम के दौरान सभी विधानसभाओं में गया, मैं वहां आपके घर भोजन किया, आपके यहाँ का नमक खाया तो नमक का हक़ अदा करना पड़ेगा, इसलिए सोचा कि आप सभी को मुख्यमंत्री निवास बुला लूं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 जून 2023। भेंट-मुलाकात के कार्यक्रम के दौरान सभी विधानसभाओं में गया मैं। वहां एक घर भोजन किया, आपके यहाँ का नमक खाया तो नमक का हक़ अदा करना पड़ेगा, इसलिए सोचा कि आप सभी को मुख्यमंत्री निवास बुला लूं। आज रथयात्रा है, आप सभी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी