‘मुझे मोदीजी बुलाकर जनता से दूर न करें..’: भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने नेताओं से की ये अपील

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत को लेकर आज पार्टी के सांसदों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। भाजपा के संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत भाजपा के केंद्रीय मंत्री और सांसद पहुंचे। इस दौरान जब पीएम मोदी बैठक के लिए पहुंचे तो सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसदों ने ‘मोदीजी का स्वागत है’ के नारे भी लगाए।

भाजपा के संसदीय दल की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने तीन राज्यों की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा था कि भाजपा को विजयी मिली। पीएम ने कहा कि सभी सांसदों को 22 दिसंबर से 25 जनवरी तक चलने वाली विकास भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेना है। तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मोदी ने कहा कि यह जीत किसी की निजी जीत नहीं, बल्कि संगठन की जीत है। पीएम ने कहा कि मुझे मोदीजी बुलाकर जनता से दूर न किया जाए। मैं मोदी हूं। बैठक में हुई चर्चाओं का ब्योरा देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “आज भाजपा के संसदीय दल की बैठक हुई। जिसमें पीएम मोदी ने चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए और जिनके साथ दुखद घटनाएं घटी उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रह्लाद जोशी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों पर हुई चर्चा को लेकर कहा, “तीन राज्यों के साथ मिज़ोरम और तेलंगाना में भी भाजपा का बल बहुत बढ़ चुका है…तीन राज्यों में हमारी सरकार चुनी जा चुकी है और वहां पर हमारी सरकार बनाई जा रही है।

बैठक के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सांसद मौजूद थे।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सभी लोकसभा सदस्य राज्यसभा सदस्य शामिल होते हैं। बैठकों में पीएम मोदी समेत भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता संसदीय एजेंडे और पार्टी के संगठनात्मक और राजनीतिक अभियानों से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं।

Leave a Reply

Next Post

'गलत फैसलों के चलते सरकारी खजाने को हुए नुकसान की भरपाई करें', सुप्रीम कोर्ट की अधिकारियों को फटकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 दिसंबर 2023। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे अफसरों को कड़ी फटकार लगाई, जिनके अवैध फैसलों की वजह से सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा है। साथ ही आदेश दिया है कि दोषी अधिकारियों के साथ-साथ अनुचित लाभ पाने वाले अफसरों को इस नुकसान की भरपाई […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'