‘मेरी जान को खतरा, सुरक्षा बढ़ाई गई’; बिहार में चुनाव के बीच तेज प्रताप; तेजस्वी पर कहा..

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 09 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले राजनीति गर्माती नजर आ रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि “मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि मुझे खतरा है। ये लोग मुझे मरवा भी देंगे। सब दुश्मन लगे हुए हैं। तेजस्वी का जन्मदिन है। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य हो, आशीर्वाद है।” चुनावी सरगर्मी के बीच केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने तेज प्रताप यादव को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत अब वे CRPF जवानों के घेरे में रहेंगे। तेज प्रताप यादव को यह सुरक्षा प्रोटेक्शन लिस्ट के तहत दी गई है। हालांकि राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि तेज प्रताप को दी गई सुरक्षा उनके भाजपा के प्रति बढ़ते झुकाव से जुड़ी हो सकती है। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा दिए जाने की पुष्टि की है, लेकिन इस राजनीतिक अटकल पर अब तक किसी भी पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही तेज प्रताप यादव ने भाजपा सांसद रवि किशन का खुलकर समर्थन किया था। उन्होंने कहा था, “जो रोजगार देगा, मैं उसके साथ रहूंगा।

पटना एयरपोर्ट पर तेज प्रताप यादव और भाजपा सांसद रवि किशन को साथ देखा गया था। इस दौरान रवि किशन ने तेज प्रताप की खुलकर तारीफ करते हुए कहा, “इनके हृदय को सब लोग बहुत प्रेम कर रहे हैं। ये दिल वाले इंसान हैं, भोलेनाथ के भक्त हैं। भाजपा हमेशा उनके लिए सीना खोलकर खड़ी रहती है जिनका लक्ष्य सेवा है। इनकी छवि भी अब उसी रूप में सामने आ रही है।” इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार की चुनावी सियासत में नई हलचल मचा दी है। तेज प्रताप यादव के सुरक्षाकवच बढ़ने और भाजपा नेताओं से नजदीकी ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

कैप्सूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही छात्र की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर-चांपा 09 नवंबर 2025। जांजगीर-चांपा. जिले में फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जांजगीर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम नरियरा में रविवार तड़के कैप्सूल वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी दी. हादसे के दौरान बाइक पर दो लोग सवार थे. दोनों ट्यूशन क्लास जा रहे थे. […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात