पूर्व सीएम रमन सिंह का बघेल सरकार पर हमला, बोले- सिर्फ पाटन और दुर्ग में हुआ विकास, प्रदेश पिछड़ा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 28 अगस्त 2023। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपने दो दिवसी प्रवास पर राजनांदगांव के दौरे पर हैं जहां प्रवास के दूसरे दिन उन्होंने शहर के मोतीपुर में आयोजित हितग्राही सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान  उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तो मोतीपुर के प्रत्येक वार्डों के लिए विकास कार्यों के लिए राशि दी गई और यहां विकास कार्य हुए। प्रधानमंत्री की योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले गरीब कल्याण योजना का लाभ भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा मिले साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डां. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनांदगांव में विकास का कार्य पूरी तरीके से रुक गया है और राजनांदगांव के कई बड़े ऑफिस यहां से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिए गए हैं सिर्फ पाटन और दुर्ग में ही विकास कार्य हुए हैं बाकी प्रदेश में विकास कार्य पिछड़ा हुआ है। जल जीवन मिशन में भी प्रदेश सरकार के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया है साथ ही आवास योजना की स्थिति भी प्रदेश में अच्छी नहीं है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री की मन की बात भी सुनी और कहा कि प्रधानमंत्री जी की मन की बात का हर एपिसोड लोगों को प्रेरणा देने वाला होता है।

Leave a Reply

Next Post

ईडी की कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्लाबोल: दफ्तर को घेरा, रमन राज में हुए घोटालों की जांच के लिए सौंपा ज्ञापन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने आज रायपुर के ईडी कार्यालय में हल्ला बोला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस ने ईडी दफ्तर का घेराव किया। धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान  ईडी और केंद्र सरकार के […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प