मां बेटे का रिश्ता हुआ शर्मसार…बेटे ने बूढ़ी मां का गला घोंटकर की हत्या…आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 सितंबर 2022। राजधानी रायपुर मे मां बेटे का रिश्ता शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पूरा मामला टिकरापारा थाना इलाके का है। जहां 20 सितंबर की तड़के 4 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि 76 वर्षीय शकुंतला जाधव की मौत हो गयी है। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसके बाद शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या के कारण का खुलासा हुआ। घटना स्थल की बारीकी से जांच एवं आरोपी बेटे से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि मृतक महिला के बेटे जमेश जाधव ने ही महिला की कपड़े से गला घोंट हत्या कर दी है।फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज कर गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

नवरात्रि के लिए दिशा निर्देश जारी: गरबा के लिए लेनी होगी अनुमति, रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 सितंबर 2022। देशभर में 26 सिंतबर से नवरात्रि की धूम मचने वाली है। वहीं राजधानी रायपुर के कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने नवरात्रि के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इससे जुड़ी एक अहम बैठक भी ली गई। कलेक्ट्रेट में […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान