विक्की कौशल DJ बन गोविंदा नाम मेरा के सेट पर क्रू का किया मनोरंजन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 30 नवंबर 2022। सरदार उधम की सफल फिल्म देने के बाद, विक्की कौशल अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड एक्टर अपनी आनेवाली फिल्म गोविंद नाम मेरा में दिखाई देंगे, जो 16 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर अभिनीत, फिल्म का प्रीमियर डिज्नी + हॉटस्टार पर होगा।  फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि कैसे गोविंद नाम मेरा के सेट पर विक्की कौशल डीजे बने, “भारी बारिश के कारण, शूटिंग ठप हो गई क्योंकि यह आउटडोर था। विक्की ने हर किसी को एंटरटेन करने के लिए म्यूजिक का ध्यान रखा और क्रू ने एक जबरदस्त शाम बिताई। सेट पर चाय और वड़ा पाव भी मंगवाए गए थे। फिल्म में विक्की गोविंदा वाघमारे का किरदार निभाते नजर आएंगे। दूसरी ओर, भूमि पेडनेकर को उनकी पत्नी गौरी वाघमारे के रूप में दिखाया जाएगा जबकि कियारा उनकी प्रेमिका सुकुबाई देशमुख की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में विराज घेलानी, सयाजी शिंदे और दयानंद शेट्टी भी हैं।

गोविंदा नाम मेरा शशांक खेतान द्वारा लिखित और निर्देशित एक कॉमेडी थ्रिलर है। फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और शशांक द्वारा बैंकरोल किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

महिला कल्याण समाज, इंदिरा विहार द्वारा सामान प्रदान किया गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 30 नवंबर 2022। भीषण ठण्ड के मौसम को देखते हुए व स्कूली बच्चो को प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से महिला कल्याण समाज, इंदिरा विहार दवारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिचिरदा तखतपुर ब्लाक में कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसके अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिचिरदा तखतपुर […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव