I.N.D.I.A. गठबंधन पर मोदी का बड़ा हमला, बोले- ये मिलकर सनातन को खंड-खंड करना चाहते हैं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 14 सितम्बर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना में 50 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले पेट्रोकेमिकल प्लांट की आधारशिला रखी। इस दौरान जहां उन्होंने मध्यप्रदेश वासियों को बड़ी सौगात देते हुए आगामी चुनावों के लिए एक दांव चला तो वहीं, I.N.D.I.A. एलान्यंस पर जमकर निशाना साधा। आइए पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातों को आपको पांच पॉइंट में बताते हैं। 

आस्था पर हमला कर रहा घमंडिया गठबंधन
पीएम मोदी ने I.N.D.I.A. एलान्यंस के गठन को देश और सनातनियों के लिए खतरा बताया है। अपने भाषण में मोदी ने कहा कि कुछ ऐसे दल हैं जो देश को, समाज को विभाजित करने में जुटे हैं।  इनका नेता तय नहीं है, नेतृत्व पर भ्रम है। लेकिन इनका एक हिडेन एजेंडा तय है। घमंडिया गठबंधन की नीति भारत की संस्कृति पर हमला करने की है। भारतीयों की आस्था पर हमला करो, घमंडिया गठबंधन की नियत है, भारत को जिस विचारों ने, जिस संस्कारों ने, जिस परंपरा ने हजारों वर्षों से जोड़ा है, उसे तबाह कर दो। 

गांधी के बहाने ‘गांधी परिवार’ को घेरा
पीएम मोदी ने I.N.D.I.A. एलान्यंस के बहाने विरोधियों को जमकर घेरा। उन्होंने देवी अहिल्या बाई होल्कर से लेकर महात्मा गांधी तक का जिक्र अपने भाषण में किया। मोदी ने कहा कि जिस सनातन से प्रेरित होकर देवी अहिल्या बाई ने देश के कोने-कोने में सामाजिक कार्य किए। नारी उत्थान का अभियान चलाया, देश की आस्था की रक्षा की ये घमंडिया गठबंधन उस सनातन संस्कार को समाप्त करने का संकल्प लेकर आये हैं। राष्ट्रपिता को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस सनातन को गांधी जी ने जीवन पर्यन्त माना, जिन भगवान श्रीराम ने उनको प्रेरणा दी। ये I.N.D.I.A. एलान्यंस  के लोग उस सनातन परंपरा को समाप्त करना चाहते हैं। जिस सनातन से प्रेरित होकर स्वामी विवेकानंद से समाज की विभिन्न बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक किया। I.N.D.I.A. गठबंधन के लोग उस सनातन को समाप्त करना चाहते हैं। 

I.N.D.I.A. गठबंधन को बताया सनातन के लिए खतरा
पीएम मोदी ने I.N.D.I.A. गठबंधन सनातन धर्म के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन के लोग उस सनातन को समाप्त करना चाहते हैं, जिससे प्रेरित होकर लोकमान्य तिलक ने स्वतंत्रता का बीड़ा उठाया। गणेश पूजा को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा, सार्वजनिक गणेश पूजा की परंपरा बनाई। ये I.N.D.I.A. गठबंधन तहस नहस करना चाहता है। 

I.N.D.I.A. गठबंधन सनातन को खंड-खंड करना चाहती है 
पीएम ने कहा कि सनातन ने हजारों वर्षों से भारत को जोड़े रखा है। ये लोग मिलकर अब उस सनातन को खंड खंड करना चहाते हैं , इन लोगों ने खुलकर बोलना, खुलकर हमला करना शुरू किया है। कल ये लोग हम पर होने वाले हमले और बढ़ाने वाले हैं। देश के कोने-कोने में हर सनातनी को इस देश से प्यार करने वाले को, इस देश की मिट्टी से प्यार करने वालों को, इस देश के लोगों से कोटि-कोटि प्यार करने वालों को  हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है। 

सनातन को मिटाकर गुलामी में धकेलना चाहते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग सनातन को मिटाकर देश को फिर एक हजार साल की गुलामी में धकेलना चाहते हैं, लेकिन हमें मिलकर ऐसी ताकतों को रोकना है। हमारी संगठन की शक्ति, एकजुटता से उनके मंसूबों को नाकामयाब करना है। 

Leave a Reply

Next Post

नाव से स्कूल जा रहे 10 बच्चे बागमती नदी में गुम; 30 से ज्यादा छात्रों में 20 निकाले गए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पटना 14 सितम्बर 2023। मुजफ्फरपुर में बड़ा नाव हादसा हुआ है। बागमती नदी में छात्रों से भरी नाव डूब गई। इसमें करीब 30 छात्र सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'