रोहिणी कोर्ट में क्रूड बम के जरिए किया गया धमाका, मौके से ईआईडी और टिफिन जैसी चीज भी मिली; एनसीजी को बुलाया गया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 09 दिसम्बर 2021 । देश की राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट से आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां कोर्ट के रूम नंबर 102 में धमाका (Blast) होने से हड़कंप मच गया है. वहीं, दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये एक प्रकार का लो इंटेसिटी बम ब्लास्ट है. जोकि एक तरह का क्रूड बम होता है. हालांकि इस दौरान पुलिस को मौके से IED,एक्सप्लोसिव, कीले और एक टिफिननुमा चीज़ बरामद हुई है. फिलहाल इस मामले की जांच-पड़ताल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) कर रही है. वहीं, इस ब्लॉस्ट के बाद से NSG टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. इसके साथ ही दिल्‍ली पुलिस ने घटना स्‍थल की घेराबंदी करते हुए इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है. इसके अलावा रोहिणी कोर्ट में चल रहीं सभी मामलों की सुनवाई रोक दी गई हैं. वहीं, दिल्ली पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं.

दरअसल, दिल्‍ली के दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह 10:40 बजे रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट की कॉल मिली है, जिसके बाद दमकल की 7 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है. वहीं, रोहिणी कोर्ट कैंपस में ब्लॉस्ट होने से अफरातफरी मच गई, जो जहां था वहां से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश करने लगा. जबकि इस ब्‍लास्‍ट 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शायद लैपटॉप की वजह से ब्लास्ट हुआ है. इसके साथ ही पुलिस ने घटना स्‍थल की घेराबंदी करते हुए इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

घायलों को अस्‍पताल में कराया गया एडमिट

बता दें कि दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए ब्‍लास्‍ट में दो लोगों के मामूली रूप से घायल होने की खबर है, जिन्‍हें कैट्स एंबुलेंस की मदद से नजदीक के अस्‍पताल भिजवाया गया है. वहीं, हालत को संभालने के लिए रोहिणी जिले के डीसीपी और एसीपी आरती शर्मा दल बल के साथ रोहिणी कोर्ट पहुंच गई हैं. इस दौरान पुलिस की जांच टीम ने पाया कि कोर्ट नंबर 102 में कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ब्लास्ट था, जिसके बाद लोगों ने गोली चलने की अफवाह फैला दी. इस वजह से पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया था. वहीं, लोग सुरक्षित स्‍थान के लिए इधर उधर दौड़ने लगे थे.

रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर की हत्या, पुलिस ने दोनों हमलावर भी मार गिराए

गौरतलब है कि कुछ समय पहले हमलावरों ने रोहिणी कोर्ट में गोगी गैंग के गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं, दिल्‍ली पुलिस ने गोगी पर हमला करने वाले दोनों हमलावरों को घटना स्थल पर ही ढेर कर दिया था. फिलहाल रोहिणी कोर्ट में सभी गतिविधियां सामान्य है.

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बोले- धर्मांतरण और साम्प्रदायिकता ये दो ही भाजपा के सबसे बड़े हथियार, समाज में जहर घोल रहे, कवर्धा, रायपुर उपद्रव के पीछे भाजपा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 09 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ में बढ़ रही साम्प्रदायिक तनाव के मामलों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान है। मुख्यमंत्री बघेल ने गुरुवार को कहा, भाजपा के पास सरकार के खिलाफ मुद्दे नहीं हैं। अब धर्मांतरण और साम्प्रदायिकता ही उसके सबसे बड़े हथियार हैं। […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा