यूपी में मदरसों का सर्वे पूरा: करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मिले, मुरादाबाद में सबसे ज्यादा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस खबर को सुने”]

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 01 नवंबर 2022। उत्तर प्रदेश में मदरसों को लेकर चल रहा सर्वे पूरा हो गया। पूरे प्रदेश में करीब आठ हजार मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। हालांकि इस बाबत 15 नवंबर तक सभी डीएम अपने-अपने जिलों की रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे दस सितंबर से शुरू हुआ था। सोमवार तक टीमों ने सर्वे पूरा कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। सबसे ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मुरादाबाद में मिले हैं।

दूसरे नंबर पर बिजनौर तथा तीसरे स्थान पर बस्ती है। रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड जगमोहन सिंह के मुताबिक करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन जिलाधिकारियों की रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति पता चल सकेगी। शासन स्तर पर बनी विशेष सचिव अल्पसंख्यक, निदेशक अल्पसंख्यक तथा रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड की तीन सदस्यीय समिति ने पूरे सर्वे पर नजर रखी। 

सर्वे में इन खास बिंदुओं पर रहा फोकस

सर्वे में मुख्य रूप से यह पता किया गया कि मदरसों की आय के क्या स्रोत हैं। साथ ही भवन, पानी, फर्नीचर, बिजली व शौचालय के क्या इंतजाम हैं और कौन संस्था संचालित करती है? इसके अलावा मान्यता की स्थिति, छात्र संख्या व उनकी सुरक्षा के इंतजाम, पाठ्यक्रम व पढ़ाने वाले शिक्षकों की संख्या जैसे विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल की गई।

Leave a Reply

Next Post

मानगढ़ रैली से पीएम मोदी ने साधे कई निशाने, तीन राज्यों की 99 विधानसभा और 40 लोकसभा सीट पर दिखेगा असर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 नवंबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में आदिवासियों के प्रमुख तीर्थ स्थल मानगढ़ धाम पहुंचे। मानगढ़ धाम का प्रभाव तीन राज्यों की 99 विधानसभा सीटों पर माना जाता है। इसमें गुजरात की 27, राजस्थान की 25 और मध्यप्रदेश की […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय