सक्ती में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूल वैन सोन नदी में गिरी, सवार थे 18 छात्र

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सक्ती 23 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जहां आज सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सोन नदी में जा गिरी। वैन में 18 बच्चे सवार थे। वहीं हादसे के वक्त नदी में नहा रहे ग्रामीणों ने दौड़कर वैन के अंदर से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। वैन पूरी तरह से पानी में डूब चुकी थी, गनीमत की बात ये है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद में 18 बच्चों को स्कूल लेकर वैन जा रही थी तभी सोन नदी के डैम पर रोड सकरी होने के कारण अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर वैन को संभाल नहीं पाया और वैन नदी में जा गिरी। वैन के नदीं में गिरते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीण नहा रहे थे ग्रामीणों ने सभी बच्चों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया। बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पीसौद में निजी स्कूल हैप्पी पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेने के लिए गई थी सोन नदी के ऊपर बने डेम के पास पहुंचते ही वैन की स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर सोन नदी में गिर गई। सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। ड्राइवर घटनास्थल से फरार है।

Leave a Reply

Next Post

दीवाली से पहले मिलेगा छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को दीवाली से पहले वेतन मिल जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के अधिकारियों, कर्मचारियों और मानसेवियों को दीवाली से पहले वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस आशय […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान