पैट कमिंस का हैट्रिक लेना भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत, बन रहा यह गजब संयोग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 22 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर महमूदुल्लाह, मेहदी हसन और तौहिद हृदोय को आउट किया था। इस हैट्रिक के साथ कमिंस टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले सातवें गेंदबाज बन गए। वहीं, टी20 विश्व कप में वह ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे गेंदबाज बने। कमिंस के ऐसा करते ही सोशल मीडिया पर कुछ संयोग की चर्चा शुरू हो गई है। यह एक ऐसा संयोग है कि जिसे देखकर भारतीय फैंस काफी खुश हो रहे हैं। कमिंस से पहले टी20 विश्व कप में हैट्रिक ब्रेट ली ने ली थी। उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ ही ऐसा किया था। दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में खेले गए 2007 टी20 विश्व कप के उस मैच में ब्रेट ली ने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, मशरफे मोर्तजा और आलोक कपाली को लगातार तीन गेंद में पवेलियन भेजा था। ऑस्ट्रेलिया ने वह मैच जीता था। इसके बाद भारत ने टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। अब 17 साल बाद कमिंस ने इतिहास दोहराया है। उन्होंने भी टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ ही हैट्रिक ली। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच भी जीता। ऐसे में अब सिर्फ टीम इंडिया की जीत बाकी रह गई है। क्या भारतीय टीम इतिहास दोहरा पाएगी, यह तो देखने वाली बात होगी।

अगर टीम इंडिया विश्व कप जीतने में कामयाब रहती है तो 17 साल बाद टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाएगी। वहीं, 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा भी खत्म हो जाएगा। भारतीय टीम ने पिछली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी। तब महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, भारत के लिए यह राह आसान नहीं है। ट्रॉफी के रास्ते में अब भारतीय टीम को सुपर-8 में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। फिर सेमीफाइनल और 29 जून को फाइनल खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इस विश्व कप में अब तक ग्रुप स्टेज में आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका को हराया है। कनाडा के खिलाफ मैच बारिश से धुल गया था, जबकि सुपर-8 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को शिकस्त दी।

Leave a Reply

Next Post

आतिशी के अनशन पर भाजपा ने कसा तंज, ड्रामा कर रहीं AAP नेता दोपहर और रात में हो जाती हैं गायब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 जून 2024। देश की राजधानी दिल्ली में पानी का संकट सियासी रूप ले लिया है। आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। दक्षिणी दिल्ली के भोगल में अपने ‘जल सत्याग्रह’ स्थल से एक वीडियो संदेश में उन्होंने […]

You May Like

मालाबार की चमक के पीछे का चेहरा: एम. पी. अहमद को ‘बिज़नेस भूषण’ अवॉर्ड....|....AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स