साइनस के दर्द को न करें नजरअंदाज, भाप लेने से लेकर सूप पीने तक आजमाएं ये उपचार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

साइनस का दर्द एक ऐसी समस्या है, जिसे होती है केवल वह ही इसका अंदाजा लगा सकता है। आपको बता दें साइनस नाक की एक बीमारी है जिसमें व्यक्ति की नाक बंद हो जाती है। जिसके कारण सिर दर्द होना, नाक से पानी गिरना या आधे सिर में दर्द होने जैसी समस्या होती है। आमतौर पर साइनस की समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाने जाना पड़ता है जिसमें इलाज की पूरी प्रक्रिया का पालन करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन बहुत ही कम लोग हैं कि साइनस दो प्रकार का होता है। इसमें एक होता है एक्सयूट साइनोसाइटिस और दूसरा होता है क्रोनिक साइनोसाइटस। इसमें से क्रोनिक साइनोसाइटिस को आप घर पर ही कुछ घरेलू उपाय के जरिए ठीक कर सकते हैं।

क्या और क्यों होता है साइनोसाइटस?

आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि साइनस का दर्द तब होता ,है जब नाक की एक हड्डी या तो बढ़ जाती है या फिर टेढ़ी हो जाती है। जबकि ऐसा नहीं है। साइनस के होने की कई वजह हो सकती हैं। दरअसल साइनस की समस्या उस व्यक्ति के साथ तब होती है जब साइनस की झिल्ली में सूजन आ जाती है। इसी सूजन की वजह से साइनस में हवा की जगह बलगम या मवाद भरने लगती है। जिसके कारण साइनस बंद हो जाता है और इसकी वजह से दर्द होने लगता है।

​साइनस होने का कारण

ठंडे मौसम के दौरान नाक में लगने वाली हवा, तला हुआ खाना, चावल या मसाले भी हो सकते हैं। ऐसे में अगर साइनटोसाइटिस की समस्या से बचना हो तो आप इसके लिए विटामिन-ए युक्त पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। पर अगर आप डॉक्टर के पास इस समस्या के उपचार के लिए जाने वाले हैं तो हमारे द्वारा बताए गए कुछ उपाय आप आजमा सकेत हैं। अगर इन उपाय को आजमाने के बाद राहत ना मिलें तो आप डॉक्टर के पास जरूर जाएं।

पानी का सेवन

लेकिन साइनस पेन में यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है। जैसे की आप लोग जानते ही हैं कि साइनस नाक के अंदर बलगम पैदा कर देता है। जिसके जमने की वजह से ही मरीज की स्थिति बिगड़ती है। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में पानी पिएं तो इससे बलगम हल्का होने लगता है और नाक खुल जाती हैं। एवं आपको दर्द भी नहीं होता।

सेब का सिरका

सेब का सिरका बहुत सी चीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में साइनस के दर्द से राहत पाने के लिए भी सेब के सिरके का उपयोग गर्म पानी और चाय के अंदर डालकर किया जा सकता है। इसके सेवन से नाक खुल जाएगा और साइनस का दर्द भी कम हो जाएगा।

दालचीनी का उपयोग

दालचीनी एक ऐसा मसाला है जिसका उपयोग लगभग हर रसोई के अंदर किया जाता है। इसके अंदर कई तरह के गुण होते हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वहीं साइनस के लिए अगर आप दालचीनी पाउडर को पानी में डालकर पीना शुरू करें तो इससे आपको साइनस के दर्द से जल्दी ही राहत मिलेगी।

​सूप का सेवन करें

सूप का सेवन ना केवल आपकी भूख बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में वेज या नॉन वेज सूप में अक्सर बहुत से मसालों का उपयोग किया जाता है, जो नाक खोलने और साइनस के दर्द से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

21 जून: विश्व को दी गई भारत की अमूल्य धरोहर है योग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 21 जून 2021। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ पर योग के विज्ञान पर चर्चा करना आवश्यक हो जाता है। योग, भारत द्वारा विश्व को दिए कई बहुमूल्य खजानों और धरोहरों में से एक है। कम-से-कम हजार वर्ष पूर्व, उपनिषद काल में ऋषियों-महर्षियों […]

You May Like

हरभजन सिंह ने कर दी बड़ी मांग, इस खिलाड़ी को टी20 कप्तान के तौर पर तैयार करने का दिया सुझाव....|....भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज को लेकर आया पीसीबी प्रमुख का बयान, रखी ये शर्त....|....पीएम बोले- कांग्रेस वाले जपते हैं मेरे मरने की माला, कहते हैं फोड़ देंगे सिर....|...."भाजपा को वोट दें, ममता बनर्जी के गुंडों को उल्टा लटका देंगे": बंगाल में बोले अमित शाह....|....मुख्यमंत्री निवास में हनुमान जयंती पर सीएम विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना....|....बस्तर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं....|....कांग्रेस का बड़ा दावा- इंडिया' गठबंधन ही कर सकता है भारत का तेज, समावेशी और टिकाऊ विकासण....|....सीएम केजरीवाल को तिहाड़ जेल में दी गई इन्सुलिन, लगातार बढ़ रहा था शुगर लेवल....|....कोहली के पास 40 गेंदों में शतक बनाने की क्षमता, टी20 विश्व कप में ओपनिंग करें: गांगुली....|....भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में प्रचंड बहुमत के साथ विजयी होकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।