मेकाहारा में पत्रकारों के साथ हुई गुंडागर्दी दुर्व्यवहार निंदनीय, आरोपी पर हो कड़ी कार्यवाही

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 27 मई 2025। मेकाहारा में पत्रकारों के साथ बाउंसरों के द्वारा की गई गुंडागर्दी दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा एवं आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मेकाहारा में पत्रकारों के साथ बाउंसरों के द्वारा की गई गुंडागर्दी और दुर्व्यवहार बेहद निंदनीय है। कांग्रेस मांग करती है कि आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये, पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। पत्रकारों के साथ हुई गुंडागर्दी के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जिम्मेदार हैं। स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को संभालने में असफल हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री मेकाहारा के दरवाजे पर बाउंसर खड़ा करके आखिर क्या छिपाना चाहते हैं? पत्रकारों का यह सवाल वाजिब है और जनता से सरोकार है, मेकाहारा में क्या कुछ अवैध काम हो रहे हैं जिसे जनता जान ना पाए इसलिए वहां पर बंदूकधारी बाउंसर खड़ा किया गया है? सरकार पत्रकारों को डराकर कलम पर बेड़ी डालना चाहती है। बस्तर में पत्रकार ने भ्रष्टाचार, रेत तस्करी, सड़क निर्माण में गड़बड़ी उजागर की तो एक पत्रकार की हत्या कर दी गई, चार पत्रकारों के गाड़ी में गांजा रखकर गांजा तस्करी के झूठा मामला दर्ज कराया गया। सरगुजा में पत्रकार के घर पर बुलडोजर चलाया गया। आखिर सरकार इतनी डरी हुई क्यों है?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि असल मायने में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था खुद ही बीमार हो गई है, सरकारी अस्पतालों में मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं। मेकाहारा के हृदय रोग विभाग, कैंसर रोग विभाग में मरीज को ऑपरेशन के लिए सिर्फ तारीख दिया जा रहा है, सरकारी अस्पताल में खून जांच, सीटी स्कैन, एक्सरा जांच नही हो रही है। मरीजों को फफूंद लगी दवाई दी जा रही है। अस्पतालों में मरीजों को ले जाने के लिए न ही स्ट्रेचर है, न व्हीलचेयर है, न एंबुलेंस है, न ऑक्सीजन की सुविधा है, पर्याप्त डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ नहीं है, इन्हीं सभी विषयों पर जनता की आवाज पत्रकार उठा रहे है। इससे स्वास्थ्य मंत्री के स्वास्थ्य बेहतर होने के दावों की पोल खुल रही है। जनता परेशान है 

 मरीजों को कंधे में उठाकर दर-दर भटक रही है और सरकार के स्वास्थ्य मंत्री शराब दुकान का निरीक्षण करते घूम रहे हैं। उन्हें सरकारी अस्पतालों का जायजा लेने की फुर्सत नहीं है, सरकारी अस्पतालों में बेहद खराब स्थिति है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा है सरकार की कमियों को उजागर कर रहे है जनता की आवाज उठा रहे है उन्हें चुप कराने भाजपा सरकार गुंडों का सहारा ले रही है।

Leave a Reply

Next Post

अमृतसर में धमाका: मजीठा रोड बाईपास पर हुआ ब्लास्ट, एक आदमी के हाथ-पैर उड़े; पुलिस माैके पर पहुंची

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अमृतसर 27 मई 2025। अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया, हालांकि यह धमाका कैसे हुआ और किसने किया फिलहाल इस बारे में कुछ पता नहीं चल […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ