सोनू सूद ने 20 करोड़ टैक्स चोरी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘कर’ भला, हो भला, अंत भले का भला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021। सोनू सूद कोरोना काल में जरूरतमंदों की लगातार मदद करने की वजह से सुर्खियों में रहे। बीते दिनों उन पर आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी ने सबको चौंका दिया। विभाग ने सोनू सूद के छह ठिकानों पर छापेमारी की थी और दावा किया कि उन्होंने 20 करोड़ की टैक्स चोरी की है। अब इन आरोपों पर सोनू सूद ने पहली बार अपना पक्ष रखा है।

टैक्स चोरी के आरोपों पर रखा पक्ष

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है, हर हिंदुस्तानी की दुआओं का असर लगता है।’ आगे अपने पोस्ट में सोनू लिखते हैं कि ‘आपको हमेशा अपना पक्ष रखने की जरूरत नहीं है। यह समय करेगा। मैंने अपनी पूरी ताकत और दिल से भारत के लोगों की सेवा के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया है। मेरे फाउंडेशन का एक-एक रुपया हर कीमती जिंदगी बचाने और जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा है।

आगे भी मदद का वादा

‘इसके साथ ही कई मौकों पर ब्रांड्स को मैंने अपनी एंडोर्समेंट फीस मानवीय कारणों की वजह से दान करने के लिए प्रोत्साहित किया है, जिससे हमें आगे बढ़ने में मदद मिलती है। मैं कुछ मेहमानों की सेवा में व्यस्त था इसलिए पिछले 4 दिनों से आपकी सेवा के लिए नहीं आ पा रहा था। अब मैं फिर से पूरी विनम्रता के साथ वापस आ गया हूं। जिंदगी भर आपकी सेवा में। मेरी यात्रा जारी है। जय हिंद‘  आखिर में वह लिखते हैं, “ ‘कर’ भला, हो भला, अंत भले का भला।“ ध्यान देने वाली बात है कि यहां उन्होंने ‘कर’ को कोट किया है।

20 करोड़ टैक्स चोरी का आरोप

बता दें कि आयकर विभाग ने सोनू सूद के खिलाफ कथित कर चोरी मामले में मुंबई, नागपुर, जयपुर सहित 6 ठिकानों पर छापेमारी की थी। आयकर विभाग ने कहा कि विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन के अलावा, अब तक सोनू सूद और उनके सहयोगियों द्वारा 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

बेहतर सड़कों के लिए सड़क पर उतरे मुंडका के लोग, रोहतक रोड पर लगा 15 किमी लंबा जाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा के गांव मुंडका में जलजमाव की समस्या से कई माह से परेशान स्थानीय निवासी सोमवार सुबह मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास टीकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर