बेहतर सड़कों के लिए सड़क पर उतरे मुंडका के लोग, रोहतक रोड पर लगा 15 किमी लंबा जाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा के गांव मुंडका में जलजमाव की समस्या से कई माह से परेशान स्थानीय निवासी सोमवार सुबह मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास टीकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इसकी वजह से दिल्ली-हरियाणा राष्ट्रीय राजमार्ग (रोहतक रोड) पर करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। धरने और जाम के चलते राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह अपने दफ्तरों के लिए निकले लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं और प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ठोस आश्वासन की मांग पर अड़े हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वर्मा के भाई एवं पूर्व महापौर आजाद सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गांव के लोग धरने पर बैठे हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। सड़क पर लगे भारी जाम को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोनों साइड के रोड बंद कर ट्रैफिक को डायवर्ट करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। 

स्थानीय निवासी रोशन लाल लाकड़ा ने बताया कि गांव ही नहीं, मुख्य मार्गों पर भी जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। इस वजह से हल्की बारिश होने पर ही रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी जमा होने से अक्सर जाम लग जाता है। दो-तीन किलोमीटर का सफर तय करने के लिए लोगों को दो से तीन घंटे लग जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार धरने- प्रदर्शन किए गए और संबंधित अधिकारियों ने ठोस कार्रवाई के आश्वासन दिए, लेकिन उन पर अब तक अमल नहीं किया गया, इस वजह से लोगों में खासी नाराजगी देखी गई है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर बताया, ”मुंडका मेट्रो स्टेशन के नीचे प्रदर्शन के कारण दोनों साइड का ट्रैफिक बंद कर दिया गया हैI ट्रैफिक को नांगलोई पानी की टंकी से नजफगढ़ की तरफ व घेवरा मोड़ से कंझावला की तरफ मोड़ दिया गया हैI”  

Leave a Reply

Next Post

संयुक्त राष्ट्र महासभा में आतंकवाद, वैक्सीन, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे उठाएगा भारत, 25 सितंबर को PM मोदी का संबोधन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021। अमेरिका के न्यूयार्क शहर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के दौरान भारत आतंकवाद, वैक्सीन, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों को उठाएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने बताया है कि भारत आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, वैक्सीन के […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय