अक्षय-कैटरीना की क्लासिक रोमांटिक कॉमेडी ‘नमस्ते लंदन’ होली पर सिनेमाघरों में फिर होगी रिलीज़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 06 मार्च 2025। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा यादगार रही है, और उनकी क्लासिक फिल्मों में से एक है ‘नमस्ते लंदन’। इस फिल्म को रिलीज़ हुए 25 साल हो चुके हैं, और यह एक क्लासिक रोमांटिक कॉमेडी का दर्जा हासिल कर चुकी है। दर्शक बार-बार इस फिल्म को इसकी हल्की-फुल्की परफॉर्मेंस, दिल को छू लेने वाली कहानी और बेहतरीन साउंडट्रैक के लिए देखते हैं। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी के फैंस के लिए यह एक खास तोहफा है कि ‘नमस्ते लंदन’ इस होली, 14 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित ‘नमस्ते लंदन’ को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रियाएं मिली थीं। फिल्म की कहानी, निर्देशन, साउंडट्रैक और अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। ‘नमस्ते लंदन’ ने बॉक्स ऑफिस पर सूखे को खत्म करते हुए जबरदस्त हिट दी थी और 2007 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हुई थी। इसके अलावा, फिल्म का विजुअल एक्सपीरियंस भी शानदार था। इसे पंजाब, लंदन और यूके के 50 अलग-अलग लोकेशंस पर शूट किया गया था।  

अब जब ‘नमस्ते लंदन’ एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट रही है, तो यह दर्शकों के लिए होली का डबल सेलिब्रेशन बन जाएगा। सोशल मीडिया पर अक्सर अक्षय कुमार की क्लासिक रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों को फिर से रिलीज़ करने की मांग उठती रही है। ऐसे में 14 मार्च को ‘नमस्ते लंदन’ की वापसी, फैंस के लिए एक खास तोहफा साबित होगी।

Leave a Reply

Next Post

दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है "जान लेगी महबूबा"

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 08 मार्च 2025। टिप्स म्यूज़िक लिमिटेड अपने नवीनतम रोमांटिक सिंगल, “जान लेगी महबूबा” की रिलीज़ के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है, जिसका प्रीमियर 3 मार्च, 2025 को होगा। इस दिल को छू लेने वाली धुन में प्रशंसित गायक सुखविंदर सिंह और असीस […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा