दीपक कुमार और मुस्कान भार्गव अभिनीत म्युज़िक अल्बम “दिल बेकरार” लॉन्च

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 अप्रैल 2024। (अनिल बेदाग) : मुम्बई में हुए एक भव्य समारोह में दीपक कुमार और मुस्कान भार्गव अभिनीत म्युज़िक अल्बम “दिल बेकरार” लॉन्च किया गया जहां इस म्युज़िक वीडियो के निर्माता सोहर कुमार राम, गायिका सोनिया देवी सहित गीत से जुड़ी पूरी टीम मौजूद रही। इस शानदार समारोह में जब गाना दिखाया गया तो सभी ने पसन्द किया। यह गाना काफी रोमांटिक है जिसमे एक कहानी भी है। दिल बेकरार के वीडियो में बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे आर्टिस्ट दीपक कुमार के अपोजिट मुस्कान भार्गव ने अभिनय किया है, साथ ही सोनिया देवी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यंग ऎक्टर दीपक कुमार ने बताया कि यह बहुत ही अच्छा गाना बना है। सोहर कुमार राम ने इसका निर्माण किसी फिल्मी सॉन्ग की तरह किया है। मुस्कान भार्गव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल बेकरार किसी फ़िल्म का गीत लगता है और इसमे पूरी टीम की मेहनत शामिल है। इस अवसर पर इस गाने पर हीरो हीरोइन दीपक और मुस्कान ने स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में डांस भी किया। इनकी जोड़ी और केमिस्ट्री स्क्रीन पर खूबसूरत लग रही है। निर्माता सोहर कुमार राम ने बताया कि दिल बेकरार दिल को छू लेने वाला गीत है, इसका गीतकार भी मैं ही हूँ। वीडियो में यंगस्टर्स एक्टर्स दीपक कुमार और मुस्कान भार्गव का लुक और उनकी एक्टिंग कमाल की है। 

बता दें कि दिल बेकरार गीत को सोनिया देवी ने गाया है और संगीत दिया है हर्ष व्यास ने। गीत सोहर कुमार राम ने लिखा है। डीओपी अखिलेश के जी गौर, कोरियोग्राफर सागर सम्राट, एडिटर व डायरेक्टर स्वदेश के मिश्रा हैं।

Leave a Reply

Next Post

सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड

शेयर करेनिर्माता वेंकटेश हेगड़े और सोनू पाल के वीडियो में नजर आएंगे ऎक्टर अफ़ज़ल शेख छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 19 अप्रैल 2024। अजय देवगन की हालिया रिलीज़ फ़िल्म मैदान के गीत गाने वाले बॉलीवुड के मशहूर गायक जावेद अली की आवाज में एक खूबसूरत गीत की मुम्बई में रिकॉर्डिंग […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड