यूपी कैबिनेट का निर्णय: पीएम आवास योजना के पौने दो करोड़ लाभार्थियों को दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देगी सरकार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 31 अक्टूबर 2023। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 21 में से कुल 20 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने पर मुहर लगी है। इसके तहत 1 करोड़ 75 लाख 4 हजार 385 लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। बैठक में बड़ी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए रियायती दरों पर जमीन देने और प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सैमसंग इंडिया को मेगा परियोजना के 15 वर्ष में 1751 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा। इसी तरह एलजी इंडिया का 567 करोड़ रुपये निवेश है। उन्हें भी नियमानुसार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

वित्तमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एफडीआई के जरिए 9400 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। प्रदेश में एफडीआई नीति के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर जमीन खरीदने और स्टाम्प ड्यूटी में छूट देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

Leave a Reply

Next Post

19 घंटों के भीतर हावड़ा-चेन्नई लाइन पर ट्रेन सेवा बहाल, सीएम जगन ने किया घटनास्थल का दौरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हुए रेल हादसे के एक दिन बाद हावड़ा-चेन्नई लाइन पर ट्रेन सेवा फिर से बहाल कर दी गई है। रविवार की शाम दो यात्री ट्रेनों की टक्कर के कारण हुए हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर