एसईसीएल के सीएमडी डाॅ. प्रेम सागर मिश्रा को उद्योग रत्न अवार्ड

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 21 मई 2022। सीएमडी एसईसीएल डाॅ. प्रेम सागर मिश्रा को कोयला उद्योग में उनके उत्कृष्ठ नेतृत्व शक्ति के लिए इन्सटिट्यूट ऑफ इकाॅनाॅमिक स्टडीज (आईईएस), नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित ’उद्योग रत्न अवार्ड’ प्रदान किया गया है। उक्त पुरस्कार समारोह दिनांक 19 मई 2022 को इण्डिया हेबिटाट सेन्टर, नई दिल्ली में आयोजित था जिसमें माननीय राज्यपाल असम प्रो0 जगदीश मुखी जी के करकमलों से अवार्ड दिए गए। विदित हो कि कोयला उद्योग में डा. प्रेम सागर मिश्रा की छवि एक मंजे हुए माईनिंग इंजिनियर की है, जिन्हें देश की कई बड़ी खदानों में तकनीक एवं नवाचार के सफलतापूर्वक समन्वय का श्रेय जाता है। विशेष रूप से भूमिगत खदानों में डाॅ. मिश्रा की विशेषज्ञता का लोहा सभी मानते हैं। वे इसके पूर्व ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी भी रह चुके हैं। डाॅ. मिश्रा ने बिजनेस लाॅ में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा तथा सीएसआर से संबंधित विषय पर पीएचडी की उपाधि अर्जित की है।
इसके पूर्व भी डाॅ. मिश्रा को फरवरी 2019 में वल्र्ड एचआरडी कांग्रेस द्वारा प्रतिष्ठित ’’सीईओ विद एचआर ओरिएंटेशन’’ पुरस्कार, जनवरी 2020 में इण्डियन माईन मैनेजर्स एसोसिएशन (आईएमएमए) द्वारा ’’एक्सीलेंस अवार्ड’’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इन्सटिट्यूट ऑफ इकाॅनाॅमिक स्टडीज (आईईएस), नई दिल्ली जनजागरूकता की दिशा में काम करने वाली देश की प्रीमियर इन्सटिट्यूट है। यह एक नाॅट फाॅर प्राॅफिट संगठन है।

Leave a Reply

Next Post

24 घंटों में सात तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत, अब तक 56 लोगों की जा चुकी है जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर देहरादून 21 मई 2022। बीते 24 घंटों में चारधाम यात्रा पर आए सात तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। चारधाम यात्रा में अब तक 56 लोगों की जान जा चुकी है जिसमें से 54 की मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना पाया […]

You May Like

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह