धमतरी में अग्निवीर भर्ती रैली: युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश…591 शामिल, 402 ने दौड़ परीक्षा की पार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धमतरी 14 जनवरी 2026। जिला धमतरी में आयोजित प्रदेश स्तरीय अग्निवीर सेना भर्ती रैली के दौरान युवाओं में देश सेवा को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। अग्निवीर भर्ती रैली का 13 जनवरी 2026 को चौथा दिन रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ के बालोद, बस्तर नारायणपुर, सारंगढ़, बिलाईगढ़ और रायपुर जिलों के 591 युवाओं ने भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित दौड़ में युवाओं ने कड़ी प्रतिस्पर्धा, शारीरिक दृढ़ता और अनुशासन का परिचय दिया। इस चरण में 402 युवाओं ने दौड़ परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। दौड़ में सफल अभ्यर्थी अब आगे की प्रक्रिया के तहत शारीरिक प्रवीणता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षण से गुजर रहे हैं।

भारतीय सेना में शामिल होने को लेकर छत्तीसगढ़ के युवाओं में खासा जोश और जुनून देखने को मिल रहा है। भर्ती रैली का आयोजन जिला प्रशासन धमतरी और सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। 

इस अवसर पर भारतीय सेना द्वारा युवाओं को जागरूक करते हुए कहा गया कि सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होती है। युवाओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के जालसाजों एवं बिचौलियों के झांसे में न आएं और अपनी मेहनत व क्षमता पर विश्वास रखें। भर्ती रैली के आगामी चरणों को लेकर भी युवाओं में उत्साह बना हुआ है और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सेना में सेवा देने के सपने को साकार करने के लिए प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Next Post

पलामू में प्रियंका हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में बाधा बनी मौत की वजह, पांच आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पलामू 14 जनवरी 2026। झारखंड के पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में सामने आए प्रियंका देवी उर्फ पूजा देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले की शुरुआत 31 दिसंबर 2025 को हुई, जब मृतका की मां ने अपनी बेटी के ससुराल से […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज