विपक्ष पर गरजे: सीएम योगी का तीखा भाषण, बोले- सहारनपुर को बना दिया था मजहबी उन्माद का केंद्र, अब नहीं होता पलायन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सहारनपुर 12 अप्रैल 2024। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर पहुंचे। सीएम योगी का हेलिकाप्टर दोपहर में 12.25 पर गंगोह में उतरा।इसके बाद सीएम योगी मंच पर पहुंचे। सीएम के मंच पर पहुंचते ही पूरा पंडाल योगी आदित्यानाथ जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। वहीं, लोग योगी-योगी के नारे लगाते हुए अपनी कुर्सियों से उठकर खड़े हो गए। सीएम योगी ने पहले हाथ जोड़कर, फिर हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। गंगोह के नवीन मंडी सभा स्थल पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय से अपना संबोधन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने वंदे मातरम के नारे लगवाए। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को चैत्र नवरात्र की बधाई दी। उन्होंने मां शाकंभरी और मां बाला सुंदरी को नमन किया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर विकास की धारा के साथ जुड़कर विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है। दिल्ली से देहरादून के बीच ग्रीन एक्सपेसवे बन रहा है। इस विकास की गति को जारी रखना है। सहारनपुर पर मां गंगा और यमुना की कृपा है। यहां का किसान और हस्तशिल्प और कारीगरी दूर तक मशहूर है। सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में यहां का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया था। नौजवान पलायन करने को मजबूर हो गया था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। व्यापारी सुरक्षित नहीं था।

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि जब सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था। जब कांवड यात्रा पर बैन लगता था, तब तो जातिवादी संगठन नहीं आता था। सबके मुंह सिल दिए जाते थे। अब सहारनपुर विकास की नई गाथा गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले माफिया सिर ऊंचा करते घूमते थे। छोटी-छोटी बातों पर दंगा होता था। अब दंगा करने वाले खुद ही कहते हैं कि दंगा नहीं करेंगे। यदि वे दंगा करते तो उन्हें पकड़ कर उल्टा लटका कर मिर्ची का छोंका लगा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए 140 करोड़ का भारत ही मोदी का परिवार है। उन्होंने कहा कि कुछ लाेग जाति के नाम पर बरगलाएंले लेकिन, जब जाति पर संकट आएगा तो यह सब लोग गायब हो जाएंगे। दंगा भड़काने वाले आज जातियों का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी सरकार ने दंगा मुक्त माहौल दिया है। कर्फ्यू मुक्त प्रदेश दिया है। दंगा कराने वालों की गर्मी को शांत करने का काम किया है।

कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त करके आतंकवाद को खत्म करने का काम पीएम मोदी ने किया है। विपक्षी दंगा, कर्फ्यू किसानों की आत्महत्या नहीं रोक सकते हैं। इनको सिर पर ढोकर आप क्यूं देश के लिए बोझा ढोहना चाहते हैं। बताया गया कि गंगोह में सीएम योगी का संबोधन खत्म हो गया है। अब सीएम योगी बड़गांव में आएंगे। सीएम यहां करीब 200 मीटर का रोड शो और फिर जनसभा करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज जगदलपुर में रोड शो, भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 12 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव में बस्तर का किला जीतने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बस्तर के ग्रामीण क्षेत्र छोटे आमाबाल में सोमवार को हुई जनसभा के तीन दिन बाद संभाग मुख्यालय जगदलपुर में 12 अप्रैल यानी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ