विधान परिषद चुनाव: अखिलेश की उपस्थिति में सपा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ 15 जनवरी 2021।  उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के दोनों प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी के उम्मीदवारों पूर्व मंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन व राजेंद्र चौधरी ने विधान भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। 

उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी घोषित करने पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करानी चाहिए। उन्होंने वैक्सीन का टीका मुफ्त लगाने की मांग दोहराते हुए सरकार की खामोशी पर सवाल भी उठाया। 

अखिलेश यादव ने बसपा मुखिया मायावती को जन्मदिन पर बधाई दी। इस अवसर पर जब उनसे पूछा गया कि बसपा तो 2022 में विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी तो उन्होंने कहा कि यह तो उनका फैसला है। हमको इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है।

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्य पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोग तो जहां बुल्डोजर चलाना है वहां नहीं चला रहे हैं। हर काम में भेदभाव से ऊपर उठ ही नहीं पा रहे हैं। भाजपा की केंद्र सरकार किसानों के लिए काले कानून लाई है तो उत्तर प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही है। 

विधानसभा चुनाव 2022 में इनको सारे काम का फल मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 बिल्कुल अलग तरह का होगा। जनता तो इनको इनके कामों का अहसास करा देगी।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालाय राजीव भवन में किसान अधिकार दिवस धरना- प्रदर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 15 जनवरी 2021। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालाय राजीव भवन में प्रदेश स्तरीय किसान अधिकार दिवस (धरना- प्रदर्शन) आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित विधायकगणों ने मोदी सरकार द्वारा लागू किये गय तीन किसान विरोधी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप