अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रुक्मिणी मैत्र की एंट्री?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 02 सितंबर 02026। अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर ‘समुक’ अपनी अनोखी कहानी और बड़े पैमाने की शूटिंग को लेकर पहले ही चर्चा में है। अब फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी एक नई खबर ने उत्सुकता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि मशहूर बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्र फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आ सकती हैं। अभिनेत्री को एक अहम भूमिका के लिए मेकर्स के साथ बातचीत में बताया जा रहा है।

कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही ‘समुक’ का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं, जबकि आशीन ए. शाह इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल यूके में जारी है और इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, रुक्मिणी को ऐसा किरदार ऑफर किया जा सकता है, जिसमें स्क्रीन प्रेजेंस के साथ इंटेंसिटी और गहराई की जरूरत है। हालांकि, अभी बातचीत जारी है और अभिनेत्री की आधिकारिक एंट्री को लेकर पुष्टि बाकी है। ‘समुक’ में साइंस-फिक्शन के साथ एक्शन और सर्वाइवल का रोमांच देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह करीब 13 साल बाद फिर साथ आ रहे हैं। फिल्म के 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

‘मुसाफिर कैफे’ की वेदिका पिंटो बनीं लक्ष्य की नई को-स्टार

शेयर करेवेदिका पिंटो और लक्ष्य की नई जोड़ी मचाएगी हलचल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 02 सितंबर 2026। ‘मुसाफिर कैफे’ में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली वेदिका पिंटो अब बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल नई और दिलचस्प जोड़ी के साथ नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री को फिल्ममेकर […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड