छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान: आईपीएस भावना गुप्ता ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, राज्य गठन के बाद पहली बार हुआ ऐसा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गौरेला पेंड्रा मरवाही 15 अप्रैल 2025। केरल के कोच्चि में 11 से 14 अप्रैल 2025 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2025 में छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। जिसमें गौरेला पेंड्रा मरवाही की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता (IPS) ने महिला व्यक्तिगत एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मिजोरम पुलिस को फाइनल में पराजित करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट में भावना गुप्ता और डीएसपी प्रोबेशनर आकर्षी कश्यप के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की महिला टेबल टेनिस टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। यह छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद का पहला टीम इवेंट मेडल है, जो पुलिस खेलों में राज्य की बढ़ती हिस्सेदारी और प्रतिभा को दिखाता है।

भावना गुप्ता और आकर्षी कश्यप ने महिला युगल और मिश्रित युगल श्रेणियों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया है। इन मुकाबलों के परिणाम आना अभी बाकी हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ टीम को इस इवेंट्स में भी पदक की काफी उम्मीद है। 11 से 14 अप्रैल 2025 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देशभर की पुलिस इकाइयों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन कोचीन, केरल में किया जा रहा है, जहां महिला प्रतिभागियों ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।छत्तीसगढ़ पुलिस के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने न केवल राज्य का मान बढ़ाया है, बल्कि यह संकेत भी दिया है कि अब राज्य की महिला पुलिस अधिकारी भी राष्ट्रीय खेल मंचों पर अपनी चमक बिखेरने में सक्षम हैं। भावना गुप्ता और आकर्षी कश्यप जैसी अधिकारियों की सफलता आने खेल एवं विभागीय खेल को आने वाले दिनों में प्रोत्साहित करेगी।

Leave a Reply

Next Post

'सुशासन की पहली शर्त है रूल ऑफ लॉ...', सीएम योगी बोले- यह समयबद्ध, सहज और सरल भी हो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 15 अप्रैल 2025। राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) लखनऊ खंडपीठ के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुशासन की पहली शर्त है रूल ऑफ लॉ। यह समयबद्ध, सहज और सरल हो। एक […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस