IND vs AUS दूसरा वन-डे कल: सीरीज में बने रहने के लिए भारत को जीत जरूरी, टीम के सामने होगी ये चुनौतियां

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार 29 नवंबर को सुबह 9:10 बजे से सिडनी क्रिकेट गाउंड में खेला जाएगा। इसी मैदान पर दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला गया था। सीरीज में बने रहने के लिए भारत को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम को उसके घर में हराना विराट कोहली एंड कंपनी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

भारत के सामने होंगी ये चुनौतियां

भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती छठे गेंदबाजी विकल्प का ना होना है. हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी ना करने से दूसरे वनडे में भी भारतीय टीम को इस दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। पहले वनडे में हार के बावजूद टीम इंडिया दूसरे वनडे में टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। ऐसे में इस बार भी टीम में सिर्फ जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा के रूप में गेंदबाजी के पांच विकल्प ही मौजूद रहेंगे।

सीमित ओवरों में भारत के उप कप्तान रोहित शर्मा की टीम को पहले वनडे में काफी कमी खली थी। रोहित का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अद्भुत रिकॉर्ड है और अगर वह होते तो शायद पहले मैच का रिजल्ट कुछ और हो सकता था। रोहित पूरी लिमिटेड ओवर की सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं है। ऐसे में दूसरे वनडे में भी कोहली एंड कंपनी को हिटमैन की कमी खलना स्वाभाविक है।

भारत के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह है कि मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम के ज्यादातर बल्लेबाज़ बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में वे शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं। टीम में डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी और एडम जेम्पा के रूप में आठ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीज़न में हिस्सा लेकर आए हैं। ये खिलाड़ी अलग-अलग टीमों में रहकर भारतीय खिलाड़ियों के करीब रहे हैं। ऐसे में वे उनकी ताकत और कमजोरी को भी अच्छी तरह जान गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

उत्तर प्रदेश में राज्यपाल आनंदीबेन पटले ने लव जिहाद अध्यादेश को दी मंजूरी

शेयर करेराज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लव जिहाद अध्यादेश को दी मंजूरी कानून के तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल की सजा मध्य प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी चल रही कानून बनाने की तैयारी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ 28 नवंबर 2020। उत्तर प्रदेश में लव जिहाद का […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर