केरल: आलोचना के बाद बैकफुट पर सरकार, राज्य की सूची में शामिल होंगे कोरोना से जान गंवाने वाले ‘7000 लोग’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

तिरुवनंतपुरम 09 अक्टूबर 2021। कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप झेल रही केरल सरकार आखिरकार बैकफुट पर आ गई है। विपक्ष की तीखी आलोचना के बाद राज्य सरकार ने फैसला किया है कि मृतक 7000 लोगों को भी कोरोना से हुई मौतों की सूची में शामिल किया जाएगा। इन आंकड़ों को शामिल करने के बाद राज्य में कोरोना हुई मौतों की संख्या 33 हजार पहुंच जाएगी। जबकि, यह अभी 26 हजार है।

विपक्ष ने लगाए थे गंभीर आरोप

राज्य में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा था। विपक्ष का आरोप था कि मौतों के आंकड़ों के हेरफेर की गई है और कम मौतें दिखाई जा रही हैं। इसके बाद सरकार बैकफुट पर आ गई। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का कहना है कि ऑनलाइन फीडिंग से पहले कोरोना से हुई सात हजार मौतों का डेटा भी राज्य के आंकड़ों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूची में गड़बड़ी की शिकायतों को दूर किया जाएगा।

जून के दूसरे सप्ताह तक के होंगे आंकड़े

जानकारी के मुताबिक, जो सात हजार मौतें राज्य की सूची में जोड़ी जाएंगी वह जून के दूसरे सप्ताह तक होंगी। अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार नए आंकड़ों को शामिल करके अंतिम सूची का आंकलन कर रही है। सही आंकड़े जल्द ही पेश किए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2021: 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली चेन्नई चौथी बार बन सकती है विजेता, देखिए अब तक आईपीएल में कैसा रहा प्रदर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 09 अक्टूबर 2021। महेंन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स रिकॉर्ड 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली यह टीम चौथी बार भी चैंपियन बन सकती है। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर