स्कूलों में लौटी कोरोना की दहशत, बिलासपुर में 23, नदिया में 29, अंबाला में चार तो जालंधर में 25 छात्र सक्रंमित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 दिसंबर 2021। स्कूलों में कोरोना वायरस की दहशत लौट आई है। हिमाचल के बिलासपुर में 23, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 29, हरियाणा के अंबाला में चार तो पंजाब के जालंधर में 25 छात्र कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इससे एक बार फिर बड़े खतरे की आशंका दिखाई दे रही है। एक तो सर्दी का मौसम और दूसरा स्कूलों में परीक्षाओं का सीजन दोनों के कारण अभिभावकों की भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के भुलस्वाएं गांव में बुधवार को कोरोना संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत होने से दहशत का माहौल है। वहीं, बुधवार को जिले के देलग स्कूल के 23 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

हिमाचल के देलग में 23 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले

जानकारी के अनुसार, राजकीय उच्च पाठशाला देलग में बुधवार को 50 बच्चों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। जिसमें 23 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, प्राथमिक पाठशाला के 70 और बच्चों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि अब सभी स्कूलों में बच्चों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।

बंगाल में नवोदय विद्यालय के 29 छात्र कोविड-19 पॉजिटिव

वहीं, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले स्थित नवोदय विद्यालय में 29 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी विद्यार्थी जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय, कल्याणी के नौंवी और 10वीं कक्षा के छात्र हैं। स्कूल के 29 छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद छात्रों के परिजन और अभिभावकों को उन्हें घर ले जाने के लिए सूचित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित छात्रों को होम आइसोलेशन की सलाह दी है, क्योंकि उनमें खांसी और सर्दी के लक्षण नजर आ रहे हैं।\्र

हरियाणा के अंबाला में चार छात्रों समेत सात कोरोना संक्रमित

इधर, हरियाणा के अंबाला जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। बुधवार को जिले के राजकीय स्कूल, सरसेहड़ी में अध्ययनरत चार छात्रों समेत 07 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मिले छात्रों के सहपाठियों सहित स्टाफ और परिजनों के भी सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आ पाई है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमित मिले लोगों में तीन मरीज बुजुर्ग हैं, इसमें दो को अस्पताल भर्ती कराया पड़ा है।  

 पंजाब के जालंधर में करीब 25 छात्र संक्रमित 

उधर, पंजाब में पिछले तीन दिन में अलग-अलग स्कूलों के करीब 25 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। जहां खुरला किंगरा सरकारी स्कूल से सोमवार को दो विद्यार्थी तथा इससे पहले एक विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिला था। नेहरू गार्डन स्कूल की एक छात्रा भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद विद्यार्थियों में डर का माहौल बनने लगा है। सेहत विभाग के अनुसार, जिले में अब तक कोरोना की गिरफ्त में आने वाले बच्चों की संख्या 50 पार हो गई है। हालांकि, इनमें से 25 स्कूली विद्यार्थी हैं।

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या जमीन खरीद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए जांच के आदेश, विशेष सचिव राजस्व पांच दिन में देंगे रिपोर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 23 दिसंबर 2021। योगी सरकार ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद अयोध्या में अफसरों, नेताओं और उनके रिश्तेदारों द्वारा बड़े पैमाने खरीदी गई जमीन की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विशेष सचिव राजस्व राधेश्याम मिश्रा को जांच […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज