आज से शुरू होगा महाराष्ट्र का बजट सत्र; 10 मार्च को अजित पेश करेंगे बजट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 मार्च 2025। महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरूआत होगी। चार सप्ताह तक चलने वाले इस बजट सत्र का समापन 26 मार्च को होगा। बजट सत्र में 10 मार्च को अजित पवार राज्य के लिए लेखा-जोखा पेश करेंगे। सत्र के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 मार्च तक चलने वाले सत्र के दौरान पांच विधेयक पेश किए जाएंगे और महिला सशक्तीकरण तथा संविधान पर दो चर्चा होंगी। वहीं, आज से शुरू होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पर करारा कटाक्ष किया है। इस दौरान उन्होंने उनके और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच ‘शीत युद्ध’ की अटकलों को भी खारिज किया। उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत पर तंज कसते हुए कहा कि वह महान पटकथा लेखक जोड़ी सलीम-जावेद के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं। इसलिए इस तरह की बातों को हवा देते रहते हैं। 

विपक्ष पर कसा तंज
अपने उपमुख्यमंत्रियों शिंदे और अजीत पवार के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। विपक्ष की स्थिति ‘हम आपके हैं कौन?’ वाली है, न कि ‘हम साथ साथ हैं’  वाली। उनके पास धाराप्रवाह बातचीत का अवसर था, लेकिन वे ‘छहपन’ (सत्र से पहले होने वाली बैठक) में शामिल नहीं हुए। उन्होंने हमें जो पत्र दिया वह केवल अखबार के लेखों पर आधारित है। हम विपक्ष को सदन में बोलने के लिए लंबा समय देंगे। 

इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार के तहत रुकी हुई परियोजनाओं के बारे में चल रही अटकलों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी एक साथ काम कर रहे हैं, और ये चर्चाएं कि सीएम ने कुछ काम रोक दिए हैं ये पूरी तरह से गलत हैं। ये सभी अफवाहें हैं।

फडणवीस ने शिंदे के साथ मतभेदों से किया इन्कार
फडणवीस सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के चार सप्ताह के बजट सत्र से पहले उपमुख्यमंत्रियों शिंदे और अजीत पवार के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। फडणवीस ने कहा, कोई लड़ाई नहीं है। जो लोग हम दोनों को जानते हैं, उन्हें याद होगा कि जब हम साथ होते हैं तो हम क्या करते हैं। उन्होंने शिंदे की बगावत से पहले हुई अपनी बैठकों की ओर इशारा किया। जिनके परिणामस्वरूप अविभाजित शिवसेना दो फाड़ हो गई और 2022 में महाविकास आघाड़ी सरकार हट गई। फडणवीस ने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति के सभी सहयोगी भाजपा, शिवसेना और एनसीपी एकजुट होकर काम कर रहे हैं। वहीं शिंदे ने कहा, सब कुछ ठंडा-ठंडा,कूल-कूल है। सब ठीक है। इस दौरान डिप्टी सीएम अजीत पवार ने यह भी आश्वासन दिया कि सत्र पूर्व होने वाली बैठक में भले ही विपक्ष अनुपस्थिति रहा हो, बावजूद इसके सदन सुचारू रूप से चलेगा।

Leave a Reply

Next Post

नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नव-निर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अंबिकापुर 03 मार्च 2025। आज नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नव-निर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।आयोजन में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह जी, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम […]

You May Like

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज