कोविड टीकाकरण: देश में 74 दिन के अंदर 6 करोड़ 24 लाख लोगों को लगा कोरोना टीका

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 31 मार्च 2021।  देश में कोविड-19 रोधी टीके की 6.24 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। मंगलवार को ही 12,94,979 खुराकें दी गई। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अस्थाई रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार शाम सात बजे तक टीके की 6 करोड़ 24 लाख 8 हजार 333 खुराकें दी जा चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 82 लाख 07 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 52 लाख 7 हजार 368 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। इसी तरह अग्रिम पंक्ति के 90,08,905 कर्मियों को टीके की पहली खुराक लगाई गई है जबकि 37,70,603 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2,90,20,989 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है। इस आयु वर्ग के 36,899 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45-60 वर्ष की आयु के 71,58,657 लोगों को टीके की पहली खुराक और इस श्रेणी के 4905 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। उसने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे तक 12,94,979 टीके की खुराकें दी गई हैं। यह राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने का 74वां दिन है जो 16 जनवरी को शुरू हुआ था। शाम सात बजे तक की अस्थाई रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 11,77,160 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक लगाई गई है जबकि 1,17,819 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

गर्मियों के मौसम में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए जरूर खाएं ये पांच फल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या है, जो गर्मियों के दिनों में सबसे ज्यादा परेशान करती है। जो लोग इस समस्या से गुजर रहे हैं उनके लिए गर्मियों में इस समस्या को कंट्रोल करना बहुत ही मुश्किल होता है। नियमित जीवनशैली और खानपान पर ध्यान रखकर […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प