सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार के खिलाफ 15 दलों की आज बुलाई बैठक, आप और बसपा को न्योता नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 20 अगस्त 2021। केंद्र के खिलाफ विपक्षी एकजुटता दिखाने के लिए आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में बैठक बुलाई गई है। बैठक में 15 दल शामिल होंगे। बैठक शाम पांच बजे वर्चुअली तौर पर आयोजित होगी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत विपक्षी दलों के बड़े नेता इस बैठक शामिल होंगे। हालांकि, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को इस बैठक के लिए न्योता नहीं भेजा गया है।

दरअसल, इसी महीने की शुरुआत में ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा हुआ था, दिल्ली दौरे के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी समेत कई अन्य नेताओं से मुलाकात की थी। विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर ममता बनर्जी ने केंद्र को बता दिया था कि विपक्ष इतना कमजोर नहीं है, जितना सरकार समझ रही है। ममता- सोनिया की मुलाकात ने यह साफ कर दिया था कि विपक्षी दल अगामी लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने की योजना बना रहे हैं।

विपक्षी एकता को मजबूत करना है मकसद

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विपक्षी एकता को और मजबूत करना है। साथ ही हाल ही में मानसून सत्र के दौरान सदन में पेगासस कांड, किसान आंदोलन, महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर जिस तरह विपक्ष ने सरकार को घेरा उससे भी मोदी और भाजपा विरोधी दल एक दूसरे के पास आए। विपक्षी हंगामा के चलते सदन की कार्यवाही लगातार बाधित रही। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों में इसको लेकर एक बेहतर समन्वय स्थापित हुआ। वहीं, राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्ष का नया कलेवर देखने को मिला।  इसके अलावा दोनों सदनों में विपक्ष को एकजुट करने में राहुल गांधी की उपस्थिति भी अहम रही।

 

Leave a Reply

Next Post

कैंसर से जूझ रहे पिता के लिए तीसरा स्वर्ण जीतना चाहते हैं देवेंद्र, भारत के हैं सबसे बड़े दावेदार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 20 अगस्त 2021। देवेंद्र झाझरिया को पैरालंपिक चैंपियन बनाने में उनके माता-पिता का बहुत बड़ा हाथ है। देवेंद्र को याद है जब वह 2004 के एथेंस पैरालंपिक में खेलने जा रहे थे तो उन्हें विदाई देने वाले अकेले उनके पिता राम सिंह थे। उस […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप