महाराष्ट्र के चंद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चंद्रपुर/नागपुर 05 जून 2023। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक यात्री बस और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यहां यूनीवार्ता को बताया कि दर्दनाक दुर्घटना रविवार शाम करीब चार बजे नागभीड़ से 17 किलोमीटर दूर कनपा गांव में हुई। उन्होंने बताया कि छह लोग एक कार में सवार होकर नागपुर से नागभीड़ जा रहे थे इसी दौरान उनका वाहन विपरीत दिशा से आ रही एक निजी यात्री बस से जा टकराया। 

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शवों को वाहन को काटकर बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नौ साल की बच्ची की नागपुर के अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। जबकि एक अन्य को नागभिड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नागपुर निवासी रोहन विजय राउत (30), ऋषिकेश विजय राउत (28), गीता विजय राउत (50), सुनीता रूपेश फेंडर (40), प्रभा शेखर सोनवणे (35), लखनी (भंडारा) और यामिनी फेंडर (9) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले रोहित ने बताई परेशानी- इंग्लैंड में सेट होना आसान नहीं होता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 जून 2023। भारत के बाहर रोहित शर्मा का एकमात्र टेस्ट शतक 2021 में ओवल में आया था। रोहित का कहना है कि कोई भी इंग्लैंड की परिस्थितियों में बल्लेबाज के रूप में सहज महसूस नहीं करता है, लेकिन किसी तरह यह अनुमान विकसित […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान