माफिया मुख्तार अंसारी के किले को योगी सरकार ने किया ध्वस्त, अब साम्राज्य का होगा खत्म

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनउ 7 अप्रैल 2021। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया मुख्तार अंसारी के अभेद्य किले को ढहा दिया है और अब जड़ खोदने की तैयारी है। यही कारण है कि मुख्तार को यूपी आने में डर लग रहा था। माफिया मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगियों के खिलाफ यूपी पुलिस ने ऐसी कड़ी कार्यवाई की है, जो मिसाल है। माफिया और उसके सहयोगियों के कब्जे से सरकारी जमीन खाली कराने, ध्वस्तीकरण, जब्त संपत्ति की कीमत करीब 192 करोड़ छह लाख 22 हजार रुपये है। 41 करोड़ रुपये की सालाना अवैध आय को बंद भी कराया है। 

96 गैंग मेंबर हुए गिरफ्तार, 72 लाइसेंस निरस्त
पुलिस ने गिरोह के 96 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और 75 अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाई भी की है। 72 शस्त्र लाइसेंस निरस्त और निलंबित किए गए हैं। सात सहयोगी ठेकेदारों (पीडब्ल्यूडी और कोयला) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शस्त्र लाइसेंस निलंबित किया है और छह अन्य ठेकेदारों का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किया है। गुंडा एक्ट के तहत 12 अपराधियों को जिला बदर किया गया है। गाजीपुर के थाना युसूफपुर मोहम्मदाबाद निवासी माफिया मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद था और कोर्ट के आदेश पर यूपी पुलिस एक मुकदमे में सुनवाई के सिलसिले में यूपी ले आई है। राजनीतिक कारणों से उसकी आमदगी नहीं हो पा रही थी।

ताबड़तोड़ एक्शन

पुलिस ने माफिया की पत्नी अफसा अंसारी और दो साले सरजील रजा, अनवर शहजाद के खिलाफ गाजीपुर में कुर्क की गई जमीन पर अवैध कब्जा करने पर मुकदमा किया है। कब्जा मुक्त जमीन की कीमत करीब 18 लाख है और क्षतिपूर्ति के रूप में कुल 26,43,600 रुपये की वसूली की जा रही है। पुलिस ने माफिया की पत्नी और बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी सहित 12 लोगों के खिलाफ जालसाजी कर पट्टे की जमीन हड़प कर होटल बनाने पर मुकदमा किया है। साथ ही पत्नी और साले के खिलाफ गैंगेस्टर में भी मुकदमा किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने करीब 2.75 करोड़ की जमीन खाली कराई है।

दबिश में मिले वायरलेस सेट, छह बैट्री, एक बुलेट प्रूफ फार्च्यूनर कार
लखनऊ पुलिस ने माफिया मुख्तार के निकट सहयोगी हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू की दो करोड़ 31 लाख 46 हजार की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने डालीबाग में मुख्तार के 25-25 हजार के इनामी दो बेटों अब्बास और उमर अंसारी के अवैध रूप से बने दो टावर को जमीदोज कर खाली कराया है, जिसकी कीमत पांच करोड़ है। पुलिस ने माफिया के अन्य सहयोगियों के ठिकानों पर दबिश में मोबाइल, पांच वायरलेस सेट, छह बैट्री, एक बुलेट प्रूफ फार्च्यूनर कार, तीन अवैध असलहे और 24 टिफिन बरामद किए हैं। 

  • प्वाइंटर में जानें मुख्तार पर योगी सरकार की कार्रवाई
  • -दो करोड़ 40 लाख की कीमत का अवैध स्लाटर हाउस ध्वस्त
  • -मछली के अवैध कारोबार में लिप्त 26 गुर्गे पहुंचे जेल
  • -अवैध कोयला कारोबार से लेकर एयरपोर्ट के लिए आवंटित भूमि पर भी कब्जा
  • -मुठभेड़ में शूटर ढेर, तीन और सहयोगी गिरफ्तार
  • -गुर्गों की तीन करोड़ 29 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त

इन्हें किया गया जिला बदर
पुलिस ने गिरोह के 12 अपराधियों अल्तमश, अनीस, मोहर सिंह, जुल्फेकार कुरैशी, तारिक, मो. सलमान, आमिर हमजा, मो. तलहा, जावेद आरजू, मो. हाशिम, राशिद और अनुज कनौजिया को छह माह के लिए जिला बदर किया है और 10 अपराधियों के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाई की है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने टीकाकरण को लेकर मोदी सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ठीक से नहीं की तैयारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 7 अप्रैल 2021। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर सही से तैयारी नहीं की जिस कारण आज टीके की कमी होने या इनके खराब हो जाने की खबरें आ रही हैं। पार्टी प्रवक्ता पवन […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान