कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

जिले के सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 18 नवंबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज सवेरे बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के मिशन उच्चतर माध्यमिक स्कूल स्थित आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 59 में मतदान किया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल ने भी इसी केंद्र में मतदान किया।

कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित सुरक्षा बल के जवानों के साथ हाथ मिलाकर पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारी को भी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुए आल द बेस्ट कहा। कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केंद्र में बनाए गए सेल्फी जोन में सेल्फी भी लिया। कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी मतदाताओं को जागरूकता के साथ मतदान करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने सभी मतदाता से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Next Post

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने रिलीज किया निर्माता और निर्देशक राज हिन्दसन का छठ गीत "उठा हे सुरुज देव "

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 18 नवंबर 2023। दीवाली के शुभ अवसर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा के हाथों छठ गीत ” उठा हे सुरुज देव ” रिलीज़ किया गया। केयर नेशन एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल चैनल पर यह गाना जारी कर दिया गया है जिसे ऑडिएंस का अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप