अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे

admin
शेयर करे

 ‘निशानची’ से चमके ऐश्वर्य ठाकरे

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 मार्च 2026। फिल्मी दुनिया में किसी भी कलाकार के लिए पहला अवॉर्ड सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उसके संघर्ष और सपनों की पहली बड़ी मंज़िल होता है। युवा अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे के लिए भी यह पल कुछ ऐसा ही रहा, जब उन्होंने न्यूज़18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट डेब्यू मेल (जूरी चॉइस) का अवॉर्ड जीतकर अपने करियर की दमदार शुरुआत दर्ज की। उन्हें यह सम्मान निर्देशक  अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ में उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए मिला। ऐश्वर्य ठाकरे ने जूरी सदस्यों का धन्यवाद किया, जिनमें प्रियदर्शन, अश्विनी अय्यर तिवारी, तन्वी आज़मी, सौरभ सचदेवा, श्रुति महाजन, महिमा चौधरी और तविशी पैटेंडी शामिल थे। अवॉर्ड मिलने के बाद ऐश्वर्य ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ट्रॉफी के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, “The very first. Thank you CNN News18. Thank you to my family on Nishaanchi.” इस पोस्ट पर फिल्मी जगत से भी उन्हें खूब बधाइयाँ मिलीं।

अवॉर्ड स्वीकार करते समय ऐश्वर्य ने कहा, “मेरे लिए अवॉर्ड सिर्फ सम्मान नहीं है, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है कि मैं और बेहतर काम करूं और बेहतर कहानियां दर्शकों तक पहुंचाऊं।” उन्होंने अपने निर्देशक अनुराग कश्यप का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके साथ फिल्मी सफर की शुरुआत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। ऐश्वर्य ने अपने सह-कलाकारों वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा और विनीत कुमार सिंह का भी आभार व्यक्त किया। अपनी स्पीच के अंत में उन्होंने खुद की लिखी एक शायरी भी सुनाई—“रास्ते मैं अपने बनाऊँगा, गलतियां मेरी अब न बढ़ाऊँगा, कामयाबी पाने के बाद भी दुनिया सबको सुनाऊँगा।”

‘निशानची’ में अपने दमदार अभिनय और इस प्रतिष्ठित सम्मान के साथ ऐश्वर्य ठाकरे ने यह साफ कर दिया है कि वे सिर्फ एक नए अभिनेता नहीं, बल्कि आने वाले समय के मजबूत और संवेदनशील कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a Reply

Next Post

‘वेल्ली’ बनकर अदाह शर्मा ने बढ़ाया सस्पेंस

शेयर करेअदाह शर्मा की ‘वेल्लीपंती’ का रहस्य (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 11 मार्च 2026। अपनी अलग अंदाज़ और दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री अदाह शर्मा ने एक बार फिर अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो से फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस मज़ेदार वीडियो में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की