फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 जांजगीर-चांपा, 16 सितंबर 2026।  सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में खेत के आसपास लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से 62 वर्षीय किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कटौद में गौधाम सेवा समिति गठित गई है, जिसमें 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने का कार्य करते हैं। इसी क्रम में रोहित कुमार बरेठ (62 वर्ष) अपने दो साथियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चंद्रा के साथ गायों को चराने के लिए गए थे।

बताया जा रहा है कि गांव के एक किसान ने फसल को जानवरों से बचाने के लिए बिजली का तार लगाया था, जिसमें अवैध तरीके से बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। इसी दौरान कुछ गायें फसल की ओर जाने लगीं तो उन्हें रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ आगे बढ़े लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण करंट की चपेट में आ गए। घटना देखकर उनके दोनों साथी मौके पर पहुंचे और उन्हें तार से अलग किया। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने फसल सुरक्षा के लिए इस तरह बिजली प्रवाहित तार लगाने पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की गई है। डभरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है

Leave a Reply

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान