महादेव सट्टा: रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी; 6 राज्यों के 14 सटोरिए अरेस्ट, 500 खाते से करोड़ों का लेन-देन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 17 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस को महोदव सट्टा एप पैनलों से ऑनलाइन सट्टा मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 6 राज्यों के  8 अंतर्राज्यीय सहित कुल 14 सटोरिए को गिरफ्तार किया है। महादेव एप के पैनलों से कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में बैठकर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था। पुलिस ने झारखण्ड के तीन, मध्य प्रदेश के दो, पंजाब का एक , यूपी का एक, बिहार का एक और  छत्तीसगढ़ के छह सटोरियों समेत कुल 14 सटोरियों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तीन पैनल एल 95 लोटस, लोटस 651 और लोटस 656 के संचालनकर्त्ताओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के सट्टे के पैसों के लेन-देन किये जाने वाले 1500 से अधिक बैंक खाताओं को फ्रीज कराने कराने के लिये  संबंधित बैंको को खत लिखा जा रहा है। सटोरियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 धारा 4(क), 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 318(4), 61(2), 112(2) बीएनएस तथा भारतीय तार अधिनियम 25सी का अपराध दर्ज किया गया है। सटोरियों के कब्जे से 67 नग मोबाइल फोन, 8 नग लैपटॉप, 4 नग राउटर, 94 नग विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 15 नग विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, 32 विभिन्न बैंकों के बैंक पासबुक, 3 बैंक चेकबुक, 1 नग सिक्योरिटी कैमरा, 4 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड तथा 3 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब को जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है।

आई.पी.एल. क्रिकेट मैच – 2025 के इस सीजन में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा 17 प्रकरणों में 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 72,27,700/- रूपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में रेकी करते हुये कोलकाता में रेड कार्यवाही करते हुये न्यू टाउन राजघर स्थित आशियाना अपार्टमेंटसे 06 आरोपी एवं राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 02 आरोपी तथा गुवाहाटी में रेड कार्यवाही कर बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 06 आरोपी सहित कुल 14 आरोपियों को ऑन लाईन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया।

सभी सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 67 नग मोबाईल फोन, 08 नग लैपटॉप, 04 नग राउटर, 94 नग विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 15 नग विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, 32 विभिन्न बैंकों के बैंक पासबुक, 03 बैंक चेकबुक, 01 नग सिक्युरिटी कैमरा, 04 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड तथा 03 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब जुमला कीमती लगभग 30,00,000/- रूपये जप्त कर प्रकरण में धारा 318(4), 61(2), 112(2) बीएनएस तथा भारतीय तार अधिनियम 25सी जोड़ी जाकर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। 

Leave a Reply

Next Post

गंभीर के करीबी कोच को बीसीसीआई ने दिखाया बाहर का रास्ता, टीम इंडिया में मची हलचल!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 अप्रैल 2025। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में 1-3 की हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव करते हुए कई अहम पदों से पुराने चेहरों को […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब