पोन्नियिन सेल्वन से ऐश्वर्या की फोटो वायरल, शाही अंदाज में दिखीं बच्चन परिवार की बहू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 26 अगस्त 2022। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का धमाकेदार टीजर भी रिलीज हो गया है. इस फिल्म का टीजर देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है. फैंस अब बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन के फिल्म पोन्नियिन सेल्वन वाले की लुक तारीफें और चर्चा दोनों हो रही हैं. हाल ही में, इस फिल्म के सेट से ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तस्वीर सामने आई है. ऐश्वर्या राय बच्चन की ये तस्वीर इंटरनेट पर भी खूब वायरल हो रही है. ऐश्वर्या इसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

पोन्नियिन सेल्वन से ऐश्वर्या की तस्वीर वायरल

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन की फोटो खूब वायरल हो रही है. ये तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म पोन्नियिन सेल्वन की है. वायरल तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन लाल साड़ी पहने एक क्रू मेंबर के साथ खुशी से पोज देती हुई देखी जा सकती हैं. तस्वीर को सोशल मीडिया पर उनके नाम से बने एक फैन पेज पर शेयर किया गया है. फैंस को ऐश्वर्या की फोटो खूब पसंद आ रही है. 

सालों बाद वापसी कर रही हैं ऐश्वर्या

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म पोन्नियिन सेल्वन से सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन रानी नंदिनी का किरदार निभाते नजर आएंगी फिल्म के टीजर में ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं. फैंस उनकी तारीफेंं करते नहीं थक रहे. कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय को रानी का ये लुक देने के पीछे कारीगरों के 6 महीनें की मेहनत लगी है.

6 महीने का लगा समय

दिलचस्प बात ये है कि ऐश्वर्या राय बच्चन को ऐसा लुक देने के लिए कारीगरों ने 6 महीने तक दिन रात मेहनत की है. उनके लुक के 18 कारीगरों ने मेहनत की. तब जाकर ऐश्वर्या राय बच्चन को ऐसा शाही लुक दिया गया है. उनके गहनों को बनाने के लिए भी खूब मेहनत की गई है. बहरहाल, फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. गौर हो कि पोन्नियिन सेल्वन एक बड़े बजट वाली मूवी है, जिसमें मेकर्स 500 करोड़ रुपए तक खर्च कर रहे हैं.

Leave a Reply

Next Post

'किसी का भाई.. किसी की जान' के फुल फ्लेज्ड रोल में लौटेंगे सलमान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 27 अगस्त 2022। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का सुल्तान कहा जाता है। लेकिन सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री ने पहली बार 26 अगस्त 1988 को ‘बीवी हो तो ऐसी’ के साथ स्क्रीन्स पर देखा गया था। जबकि, इस फिल्म में सलमान […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप