राम गोपाल वर्मा की लेस्बियन पर बनी फिल्म ’डैंजरर्स:खतरा’ रिलीज के लिए तैयार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 27 फरवरी 2022। भारत में पहली बार लेस्बियन लव स्टोरी पर बनी राम गोपाल वर्मा की मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म डेंजरस :खतरा आखिरकार 8 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। अपने बोल्ड सब्जेक्ट और महिला समलैंगिक प्रेम कहानी को लेकर फिल्म सेंसर बोर्ड से पास होने के इंतजार में थी और फिर ’ A’ सर्टिफिकेट के साथ इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास किया। राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर के जरिए फिल्म की पोस्टर पर रिलीज डेट सांझा कर खुशी जताई हैं। हाल ही में अपने इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि  “हमने बहुत ज्यादा ‘खतरा: डेंजरस’ के सेंसर से गुजरने की उम्मीद नहीं की थी क्योंकि यह दो महिलाओं के बीच एक प्रेम कहानी है, लेकिन धारा 377 के निरस्त होने पर समलैंगिक संबंधों को वैध कर दिया गया है।

डेंजरस :खतरा पहली भारतीय लेस्बियन फिल्म को  A सर्टिफिकेट मिलने पर मैं काफी खुश हूँ। अगर इसे A सर्टिफिकेट नही मिलता तो मैं बहुत निराश होता”। फिल्म की कहानी दो औरतों के बीच प्यार और उनके समलैंगिक रिश्तों पर आधारित हैं। जो इस पुरुष प्रधान समाज से असंतुष्ट होकर एक दूसरे की तरफ आकर्षित होती हैं। इस क्राइम थ्रिलर –ड्रामा फिल्म में काफी बोल्ड और इंटिमेट सीन शूट हुए हैं। फिल्म में साउथ फिल्मों की हॉट सायरन अप्सरा रानी और नैना गांगुली लीड किरदार में हैं।

Leave a Reply

Next Post

आलिया भट्ट ने सिनेमाघरों को किया पुनर्जीवित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 27 फरवरी 2022। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित, आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका वाली  बहुप्रतीक्षित  फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर हुई रिलीज़ होते ही पहले दिन हुई बंपर कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 10.5 करोड़ के साथ जोरदार शुरुआत की […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'