राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाने गए तीन युवक डूबे, बंद खदान में नहाने उतरे थे सभी; शव बरामद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 16 अगस्त 2023। राजनांदगांव के मनगट्टा में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवक हादसे के शिकार हो गए। लंबे समय से बंद पड़े खदान में नहाने उतरे युवक पानी में डूब गए। खदान के बाहर खड़े युवकों के एक मित्र ने मदद की आवाज लगाई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक की लाश को बाहर निकल गया। इसके बाद दो और शवों को भी बाहर निकाला गया है। मनगट्टा में डूबे तीन युवकों के शव बरामद हो गए हैं। एक युवक का शव पहेल ही मिल चुका था। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। मृतकों में नागपुर निवासी अतुल पुड़े, उत्तर प्रदेश के निवासी अरविंद कुमार और भिलाई निवासी एन मिश्रा की मौत डूबने से हुई। तीनों पिकनिक मनाने आए थे। यह पूरा मामला सोमनी थाना क्षेत्र के मनगट्टा का बताया जा रहा है।

महाराष्ट्र गोंदिया के सिद्धिविनायक कोचिंग क्लासेस में नौकरी करने वाले चार दोस्त राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित मनगट्टा पहुंचे थे। जहां एक बंद पड़े खदान में नहाने के लिए उतरे और हादसे का शिकार हो गए। खदान में डूबने से नागपुर निवासी अतुल पुड़े, उत्तर प्रदेश के निवासी अरविंद कुमार और भिलाई निवासी एन मिश्रा की मौत हो गई।  खदान के बाहर खड़े राजस्थान निवासी नारायण साल्वे ने मदद के लिए आवाज लगाई। जिससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस दौरान नागपुर निवासी अतुल पुड़े की लाश को बाहर निकल गया। 

वहीं अन्य दो लोगों की तलाश की जा रही थी। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। कल सुबह फिर रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। वहीं गोताखोरों को भी बुलाकर खदान में उतारा गया। इस संबंध में सीएसपी अमित पटेल ने बताया कि थाना सोमनी में मंगला गांव से सूचना मिली कि 4 लोग पिकनिक मनाने गए हुए थे। जहां तीन लोग बंद पड़ी खदान में नहाने उतरे थे। इसके बाद लापता हो गए। इनमें से एक शख्स की लाश को बरामद कर लिया गया है। जिनका नाम अतुल पुड़े है। वहीं दो लोगों की तलाश जारी है। यह चारों लोग महाराष्ट्र गोंदिया के सिद्धिविनायक कोचिंग में काम करते थे। पिकनिक मनाने यहां पहुंचे थे और हादसे के शिकार हो गए।

Leave a Reply

Next Post

दिग्विजय ने कहा हिंदुत्व हार्ड या सॉफ्ट नहीं होता, शिवराज बोले- इनका इससे कोई लेना-देना नहीं है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 16 अगस्त 2023। दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व को लेकर दिए बयान पर मध्यप्रदेश में सियासत गरमा गई है। कर्नाटक में सॉफ्ट और हॉर्ड हिंदुत्व जैसी कोई चीज नहीं होती पूर्व सीएम के बयान पर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड