दिग्विजय ने कहा हिंदुत्व हार्ड या सॉफ्ट नहीं होता, शिवराज बोले- इनका इससे कोई लेना-देना नहीं है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 16 अगस्त 2023। दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व को लेकर दिए बयान पर मध्यप्रदेश में सियासत गरमा गई है। कर्नाटक में सॉफ्ट और हॉर्ड हिंदुत्व जैसी कोई चीज नहीं होती पूर्व सीएम के बयान पर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो वोटों की फसल काटने के लिए जब जो ठीक समझते हैं, वह कहते रहते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि ना दिग्विजय सिंह और ना कमलनाथ जी को हिंदुत्व से लेना देना है। ना देश से लेना देना है और ना ही समाज से लेना देना है। यह तो वोटों की फसल काटने के लिए जब जो ठीक समझते हैं वह कहते रहते हैं। इनको किसी से लेना देना नहीं है। 

बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक के हुबली में कहा कि सॉफ्ट या हॉर्ड हिंदुत्व जैसी कोई चीज नहीं होती। हिंदुत्व शब्द के रचियता सावरकर है। उन्होंने कहा कि बात हिंदू राष्ट्र या मुसलमान राष्ट्र की नहीं है। यह देश सभी का है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के लिए हिंदुओं के साथ मुसलमान समेत सभी धर्मों के लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी। इसलिए सभी का सम्मान करना चाहिए। यह देश सभी का है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि संविधान में हिंदुत्व का उल्लेख है क्या? यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री हिंदुत्व की बात कर रहे है तो उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

उन्होंने कमलनाथ के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने की बात कही। दरअसल कमलनाथ ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा के समय हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान दिया था कि देश में 82% तो हिंदू हैं। हिंदू राष्ट्र बनाने की क्या बात। विश्व की सबसे बड़ी हिंदू आबादी अपने देश में है। इसमें कोई बहस का मुद्दा नहीं है। यह कहने की बात नहीं यह तो आंकड़े बताते हैं। 

दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल पर बैन लगाने से किया इनकार
वहीं दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार आने पर बजरंग दल को बैन नहीं करेंगे, बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं, लेकिन जो गुंडा तत्व है, जो दंगा फसाद करता है ऐसे किसी भी लोगों को नहीं छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Next Post

समरहिल में मलबे से निकाले गए 14 शव, एसडीएम बोले- अभी और बॉडी होने की आशंका, तलाशी अभियान जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर शिमला 16 अगस्त 2023। राजधानी शिमला के समर हिल इलाके में 14 अगस्त को हुए भारी भूस्खलन के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, स्थानीय पुलिस और होम गार्ड द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम शिमला (शहरी) भानु गुप्ता ने बताया कि 14 शव बरामद कर […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन