राष्ट्रीय जनता दल का घोषणापत्र : किसानों को कर्ज माफी , युवाओं के लिए 10 लाख नौकरी का वादा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

35 साल तक के बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपए बेरोजगारी भत्ते

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

राजद ने शनिवार को घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें रोजगार, कृषि, उद्योग, उच्च शिक्षा, महिला सशक्तीकरण से लेकर स्मार्ट गांव तक पर जोर दिया गया है। पार्टी ने स्वयं सहायता समूह, पंचायती राज, स्वास्थ्य सेवा, खेल नीति समेत कुल 17 मुद्दों को प्राथमिकता दी है। राजद नेता मनोज झा ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख युवाओं को स्थाई सरकारी नौकरी दी जाएगी। राजद ने सरकार बनने पर किसानों के सभी कर्ज माफ करने की भी ऐलान किया है।

इसके अलावा घोषणापत्र में रोजगार और स्वरोजगार में नियोजित शिक्षकों को वेतनमान और सभी संविदा कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा किया गया है। समान काम के बदले समान वेतन और सभी विभागों में निजीकरण खत्म करने को भी प्रमुखता से रखा गया है।

राजद ने वादा किया है कि सरकार बनने पर 10 लाख नौकरियां देंगे। नियुक्तियां पहले से खाली पड़े पदों पर होंगी, साथ ही नए पद भी बनाए जाएंगे। संविदा को खत्म करके सभी कर्मचारियों को स्थाई कर समान काम समान वेतन दिया जाएगा। सभी विभागों में निजीकरण को खत्म किया जाएगा। रोजगार सृजन के लिए उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए नई औद्योगिक पॉलिसी के तहत प्रभावी टैक्स डिफरेंट और टैक्स वेवर स्कीम लाई जाएगी।

उच्च शिक्षा और रोजगार

  1. कार्यपालक सहायक, लाइब्रेरियन और उर्दू शिक्षकों की बहाली की जाएगी।
  2. प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन के लिए लगने वाली फीस खत्म की जाएगी।
  3. युवाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए बिहार युवा आयोग का गठन होगा।
  4. हर जिले में बैंक, रेलवे, एसएससी की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।
  5. बुजुर्गों और गरीबों को हर महीने मिलने वाली पेंशन को 400 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए किया जाएगा।
  6. राज्य के किसी भी सरकारी नौकरी में कम से कम 85% आरक्षण स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए सुनिश्चित किया जाएगा।
  7. हर जिले में छात्रों के लिए सुविधायुक्त लाइब्रेरी की स्थापना होगी।
  8. 35 साल तक के बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपए बेरोजगारी भत्ते के रूप में देंगे।
  9. विश्वविद्यालयों में रिक्त पड़े अकादमिक पदों विशेष रूप से सहायक प्राध्यापकों की बहाली।
  10. डॉक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल कर्मचारी और सफाई कर्मचारियों की भर्ती।
  11. भागलपुर के रेशम उद्योग क्लस्टर का विस्तार होगा।
  12. मिथिला के मखाना उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा।
  13. स्कूलों में माध्यमिक कक्षा से ही कौशल व कंप्यूटर की ट्रेनिंग दी जाएगी।
  14. आंगनबाड़ी और आशा दीदी का मानदेय दोगुना होगा।

किसानों का भी रखा जाएगा ख्याल

जदयू के हर खेत तक सिंचाई के पानी की व्यवस्था के मुद्दे को राजद ने भी अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। सभी सिंचाई पंपों को सोलर पंप में तब्दील करने का वादा किया गया है। किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाएंगे। इसके अलावा खेल नीति के तहत बिहार में बड़े खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ हर प्रमंडल (डिवीजन) में एक बड़े स्टेडियम के स्थापना को भी एजेंडे में शामिल किया गया है। राजद ने वृद्धा पेंशन में पुरानी व्यवस्था लागू करने की बात कही है। इसके अलावा गांव को स्मार्ट बनाने पर जोर दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

दलित बच्ची के रेप-मर्डर पर कांग्रेस पर भड़कीं निर्मला, होशियारपुर मामले पर क्यों चुप हैं राहुल गांधी

शेयर करेकांग्रेस शासित राज्य में दुख जताने क्यों नहीं जाते भाई-बहन हाथरस पर ट्वीट करने कांग्रेसी सांसद होशियारपुर की घटना पर चुप क्यों RJD के राज में बिहार में महिलाओं पर हुए अत्याचार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2020। पंजाब के होशियारपुर जिले में 6 साल की बच्ची रेप- […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब