राहुल गांधी की रैली में घायल हुए बुजुर्ग को देखने अस्पताल पहुंचीं प्रियंका गांधी, हालचाल लिया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायबरेली 15 मई 2024। रायबरेली के लालगंज में 13 मई को राहुल गांधी की जनसभा पहुंचे बुजुर्ग कांग्रेस समर्थक के पैर पर कॉलेज की दीवार का पिलर गिर गया था। हादसे में बुजुर्ग का पैर लहूलुहान हो गया। उसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां से सही इलाज न मिलने पर परिजनों ने बुजुर्ग को जेल रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। मंगलवार की रात प्रियंका गांधी घायल बुजुर्ग को देखने के लिए नर्सिंग होम पहुंची। हालचाल लेने के बाद अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज करने के लिए कहा। सरेनी थाना क्षेत्र के सुब्बा खेड़ा गांव निवासी जालिपा सविता (65) पुत्र बैजनाथ 13 मई को लालगंज के बैसवारा इंटर कालेज में राहुल गांधी की चुनावी जनसभा में गए थे।

दोपहर दो बजे कॉलेज गेट के पास फायर ब्रिगेड की गाड़ी से गेट हिल गया और इसी दौरान ईंटों का बना सीमेंटड पिलर जालिपा के पैर पर भरभरा कर गिर पड़ा। बुरी तरह घायल जालिपा को सीएचसी लालगंज लाया गया जहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज नहीं हुआ तो परिजन जालिपा को लेकर शहर के जेल रोड स्थित नर्सिंग होम पहुंचे और भर्ती कराया।

जहां जालिपा का इलाज किया गया। प्रियंका गांधी को जब खबर मिली तो वह बीती रात जालिपा का हालचाल लेने नर्सिंग होम पहुंची। जालिपा ने बताया कि प्रियंका गांधी ने उनसे बातचीत की तथा बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को कहा है।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, बाल-बाल बचे टीआई, इलाके में सर्चिंग अभियान जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 15 मई 2024। नक्सलियों ने बुधवार की सुबह फरसेगढ़ टीआई की वाहन में आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में जहां टीआई सुरक्षित है। वहीं वाहन को क्षति पहुंची हैं। फरसेगढ़ से बीजापुर आने के दौरान सोमनपल्ली के पास घटना हुई है। पुलिस मिली जानकारी […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव