भारतीय महिला टीम ने 84 गेंद शेष रहते थाईलैंड को 9 विकेट से रौंदा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना का यह 100वां T20I मैच

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 अक्टूबर 2022। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को थाईलैंड को 84 गेंद बाकी रहते 9 विकेट से रौंद दिया। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में थाईलैंड को 15.1 ओवरों में केवल 37 रन पर ढेर कर दिया और फिर 6 ओवर में ही एक विकेट खोकर बड़ी आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से एस मेघना ने 18 गेंदों पर तीन चौकों की बदौलत नाबाद 20 और पूजा वस्त्रकर ने 12 गेंदों पर इतने ही रन में दो चौके लगाए। शेफाली वर्मा ने 8 रन का योगदान दिया। भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना का यह 100वां T20I मैच था। 

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करते हुए थाईलैंड की बैटरों को चाारे खानों चित्त कर दिया। थाईलैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। उसकी तरफ से केवल एक बल्लेबाज नानपट कोंचानरियोनकाइ (12) ही दोहरे अंक में पहुंची। भारत की तरफ से स्नेह राणा ने चार ओवर में केवल नौ रन देकर तीन जबकि राजेश्वरी गायकवाड और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। एक विकेट मेघना सिंह को मिला। राणा को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। 

भारतीय टीम की एशिया कप 2022 में छह मैचों में यह पांचवीं जीत है और टीम के अब 10 अंक हो गए हैं और अब वह सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। टीम ने तालिका में मजबूती के साथ अपने ग्रुप चरण का समापन किया है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: बच्चों, युवा और महिलाओं में पारंपरिक खेलों के प्रति भारी उत्साह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 10 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में बढ़ावा देने तथा प्रतिभागियों को मंच देने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरूआत की गई है। इस समय राज्य के कोने-कोने में छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलों की धूम है। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड