झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 11 मई 2024। झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टर के जरिए बूथों पर पहुंचाया जाएगा। राज्य में 13 मई को चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं और इनमें से कई बूथों पर पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शनिवार से शुरू हो गई। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के 11 संवेदनशील बूथों के लिए मतदान कर्मियों को शनिवार को गुमला स्थित एरोड्रम से सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए भेजा गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो दिन पहले ही मतदान कर्मियों को कड़ी सुरक्षा के बीच क्लस्टरों पर पहुंचाया गया है।

पोलिंग पार्टियां आज और कल कलस्टरों पर रुकेंगी और 13 मई को अहले सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंच कर सुबह सात बजे से मतदान कराएंगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पांच जिलों लोहरदगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, लातेहार और हजारीबाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में 381 पोलिंग पार्टियों को बूथों पर ले जाया जायेगा। इसके लिए हेलीकॉप्टरों को 63 बार उड़ान भरनी होगी। इसके लिए कुल 42 हेलीपैड बनाए गए हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में 13 जिलों लोहरदगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, पलामू, लातेहार, गढ़वा, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, रामगढ़, कोडरमा, दुमका व पाकुड़ जिले में 366 पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए 65 हेलीपैड बनाये गये थे। पोलिंग पार्टी को बूथों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों को 106 बार उड़ान भरनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Next Post

सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 12 मई 2024। बॉलीवुड के लेजेंड्री ऎक्टर धर्मेंद्र, रंजीत, गुलशन ग्रोवर, जॉनी लीवर और अवतार गिल सहित कई हस्तियां सोनू बग्गड़ की पहली पंजाबी फ़िल्म “ट्रेवल एजेंट” के मुहूर्त पर हाजिर हुए और नवोदित अभिनेता को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। मुम्बई के सनी […]

You May Like

अवैध खनन में जेसीबी ऑपरेटर को तीन साल की सजा....|....जंतर-मंतर से गेमिंग की दुनिया तक पहुंचा विरोध-प्रदर्शन....|....परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़....|....बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला....|....प्रदेश में किसानों के बच्चों के लिए दोगुनी हुईं छात्रवृत्ति की सीटें....|....कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती....|....प्रियंका चोपड़ा: एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला पहुंचीं अभिनेत्री....|....शुगर के मरीजों को फल खाने से डरने की जरूरत नहीं....|....इंटर मियामी की जीत में चमके लियोनल मेसी....|....कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसी कार