विधायक मोहन मरकाम करेंगे जिले में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ

शेयर करे

आज जिले के 33 गौठानों से गोधन न्याय योजना की होगी शुरूआत

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नारायणपुर, 19 जुलाई 2020। जिले में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण गोधन न्याय योजना का शुभारंभ कोंडागाँव विधायक मोहन मरकाम एवं क्षेत्रीय विधायक चंदन कश्यप की उपस्थिति में कल दिनाँक 20.07.2020 को भाटपाल गौठान में प्रातः 11 बजे होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक मोहन मरकाम को नारायणपुर जिले में गोधन न्याय योजना के शुभारंभ के लिए जिला प्रभारी बनाया है। गोधन न्याय योजना के तहत जिले के 33 गौठानों में ‘हरेली’ पर्व 20 जुलाई से पशुपालकों से गोबर क्रय किये जाने की शुरूआत हो रही है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव के साथ कल जिले के गौठानो का निरीक्षण कर योजना के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां का जायजा लिया और सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये है। छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार हरेली का त्यौहार परम्परागत तरीके से जिले के सभी गांव मे मनाया जायेगा और 33 गौठानों में जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत सदस्यगण के मुख्य आतिथ्य में ‘हरेली’ पर्व पारंपरिक ढंग से मनाते हुये गोधन न्याय योजना की शुरूआत भी की जायेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की शुरूआत पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से एक ओर जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा वहीं दूसरी ओर शहरी और ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेगे तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी।

गोबर का क्रय गौठान समितियों के माध्यम से ऐसे स्व-सहायता समूहों को चिन्हांकित कर किया जायेगा जो इस कार्य को मन लगाकर करेंगे। गोबर की बिक्री करने वाले प्रत्येक पशुपालक का कार्ड बनाया जायेगा और कार्ड में तिथिवार बिक्री की प्रविष्टि की जायेगी। पशुपालकों को गोबर बिक्री की राशि (परिवहन व्यय सहित) 2 रुपये प्रति किलो के अनुसार 15 दिनों के भीतर उनके खाते में प्राप्त होगी। 

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा है कि गौठान के बाहर गोबर क्रय करने का समय प्रदर्शित किया जाये ताकि पशुपालकों को अनावश्यक परेशानी न हो। कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को गौठानों में गोबर क्रय किये जाने तथा उसे वर्मी कम्पोस्ट बनाने की प्रक्रिया के बारे में स्व-सहायता समूह के व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने के भी निर्देश दिये। 

कलेक्टर श्री सिंह ने गौठानों में 20 जुलाई 2020 को ‘हरेली पर्व’ तथा ‘गोधन न्याय योजना’ के कार्यक्रम आयोजन के दौरान कोरोना महामारी संक्रमण रोकने तथा इससे बचाव के लिये मॉस्क की अनिवार्यता और सोशल डिस्टेसिंग का पालन किये जाने के निर्देश दिये और उन्होंने ‘गोधन न्याय योजना’ के लिये राज्य शासन द्वारा जारी गाईड लाइन का भी पालन करने के निर्देश दिये। 

Leave a Reply

Next Post

देश की अपनी पहली गोधन न्याय योजना आज से शुरु : छत्तीसगढ़ सरकार खरीदेगी 2 रुपए किलो की दर से गोबर

शेयर करेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली के अवसर पर की शुरुआत खेती, पर्यावरण , सेहत के साथ-साथ  ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी होगी मजबूत मुख्यमंत्री निवास में हुआ सांस्कृतिक आयोजन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 20 जुलाई 2020। देश की अपनी तरह की पहली गोधन न्याय योजना की शुरुआत आज से छत्तीसगढ़ में हुई। लोक महापर्व […]

You May Like

इंदौर में विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल रैली....|....शाहनवाज खान ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज जीता....|....सावन में उत्पात मचाने वालों पर कोरबा पुलिस सख्त....|....स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल....|....अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग....|....सीएम मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, बोले-आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प....|....श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर छह दिसंबर को होगी कारसेवा....|....अस्मिता चलिहा बनीं कोरिया मास्टर्स चैंपियन....|....भाजपा का तिरंगा अभियान केवल दिखावे के लिये - कांग्रेस....|....सस्ते 'सोने' के लालच में पड़ा युवक, पांच लाख के हार का झांसा देकर लगाई चपत, दो आरोपी गिरफ्तार