पहलगाम आतंकी हमले के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस अलर्ट, पाकिस्तानियों की खोजबीन हुई शुरू

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 27 अप्रैल 2025। कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार आपराधिक गतिविधयों को लेकर अलर्ट हो गई है। इसे लेकर पूरे राज्य में पाकिस्तानियों की पता तलाश शुरू हो गई है। रविवार सुबह दुर्ग पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश में दुर्ग पुलिस के तीन एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, अभिषेक झा और पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीम बनाई गई थी। सभी अधिकारियों ने सुबह 4 बजे पूरे पुलिस बल के साथ छापामारी की कार्रवाई की। इसमें एएसपी अभिषेक झा ने दुर्ग में मोहन नगर थाना अंतर्गत उरला क्षेत्र स्थित बॉम्बे आवास में छापामार कार्रवाई की। इसी तरह एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने भिलाई तीन थाना अंतर्गत हथखोज क्षेत्र में और एएसपी पद्मश्री तंवर ने सुपेला थाना अंतर्गत सुपेला मस्जिद के पीछे वाले क्षेत्र में छापेमारी की है। ये सभी रेड मुख्य रूप से मुस्लिम बाहुल्य स्लम क्षेत्र में की गई है। 

दुर्ग ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस की टीमों ने तड़के 4.30 बजे से रेड कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने हर एक घर की तलाशी ली और वहां लोगों के निवास से संबंधित दस्तावेज चेक किए गए। इसके साथ ही सभी लोगों के फिंगर प्रिंट्स लिए गए। इसे पुलिस अपने ऐप के जरिए आपराधिक रिकार्ड से मिलान करेगी। छापामारी के दौरान पुलिस को बॉम्बे आवास में 4 फरार वारंटी मिले, जिन्हें हिरासत में लिया गया।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड बना निवेश का नया गढ़, स्पेन और स्वीडन के निवेशकों को खनन क्षेत्र में आमंत्रण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 27 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्पेन और स्वीडन के दौरे पर गए झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने खनन क्षेत्र में निवेश के नए अवसरों की जानकारी दी। खान सचिव अरवा राजकमल और खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा ने निवेशकों के समक्ष […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज