डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- जो भारत माता की जय कहता है वो हिंदू है, ग्राम कामठी में की पूजा अर्चना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 11 अक्टूबर 2024। कबीरधाम में कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर है। वे पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कामठी में नवरात्र के मौके पर पूजा अर्चना किया है। दरअसल, कामठी गांव बीते कुछ दिनों में चर्चा में बना हुआ है। क्योंकि, इस गांव में नवरात्र में दुर्गा स्थापना को लेकर उत्पन्न विवाद ने गांव में तनाव का माहौल बना दिया था, जिसके चलते डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने स्वयं गांव का दौरा करने का निर्णय लिया। उन्होंने ग्रामीणों व आदिवासी समाज के लोगो से बातचीत की और स्थिति का आंकलन किया। सभी मंदिरों का दर्शन किया और पूजन किया। विजय शर्मा ने कहा कि यहां फिलहाल किसी प्रकार का गतिरोध नहीं है। सर्व समाज व गोंडवाना समाज के लोगों से बातचीत की गई है। पूजा-पाठ से किसी को नहीं रोका गया है, ऐसा करना गैरकानूनी है और ऐसा करने वालों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि यहां मंदिरों का नाम बदला गया है तो यह गलत है।कामठी हमेशा से निर्विवाद रहा है। विवाद करने वाले वे लोग हैं जो लोगों को मुख्य धारा से काटकर राष्ट्रविरोधी और धर्म के खिलाफ काम करना चाहते हैं।

इसी प्रकार रेंगाखार जंगल में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में उन्होंने कामठी गांव के संबंध में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं कामठी गांव गया था, वहां कुछ लोग विवाद कर रहे थे कि मंदिर में नहीं जाने देंगे। पूजा-पाठ नहीं करने देंगे। हमारे विकास मरकाम आए हुए थे,उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर के राज्य असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में ऐसी शुरूआत किया गया था। वहां कहलवाया गया कि मैं हिंदू नहीं हूं और जितने लोगों ने कहा उनका कुछ नहीं बचा, सब होनोलूलू हो गया। ये सब यहां मत हो सोचकर मैं भी कामठी गया था। वहां के लोगों को समझाया गया। इस बात को समझने की जरूरत है कि भारत माता के आंचल में रहने वाले सभी भाई है, जो भारत माता की जय कहता है वो हिंदू है। 

देर रात तक वनांचल के गांव का किया दौरा 
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र के ग्राम का देर रात तक दौरा किया। वे ग्राम चिल्फी घाटी में दुर्गा पंडाल पहुंच मातारानी की पूजा अर्चना की। साथ ही रेंगाखार मंडल के ग्राम खिलाही और शीतलपानी में ग्रामवासियों से मुलाकात की। जिला कबीरधाम के रेंगाखार मंडल के ग्राम तितरी, रामपुर, रोल में दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा जी की पूजा अर्चना किया। इसी प्रकार चिल्फी-रेंगाखार-साल्हेवारा मुख्य जिला मार्ग सड़क का नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस सड़क के लिए 9 करोड़ 65 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। चिल्फी रेंगाखार, साल्हेवारा मुख्य जिला मार्ग सड़क का नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य होने से क्षेत्र के सैंकड़ों गांवों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी।

Leave a Reply

Next Post

छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नवरात्र पर मां के साथ देखने गया था कार्यक्रम, पसरा मातम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 11 अक्टूबर 2024। कोरबा रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत गेरवानी गांव में रहने वाले एक 13 वर्षीय बालक की संदीग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का नाम समीर मंझवार था और कक्षा छठवीं का छात्र था मृतक छात्र समीर अपनी मां के साथ गांव के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप