रांची में इंडी गठबंधन की रैली आज, मैदान में लगाए गए सोनिया-राहुल समेत अन्य विपक्षी नेताओं के पोस्टर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 21 अप्रैल 2024। पहले चरण के मतदान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। आज झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी गठबंधन पार्टियों की रैली है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सहित विपक्षी गठबंधन के नेताओं की फोटो वाले पोस्टर रांची के रैली ग्राउंड में लगाए गए हैं।

इंडी गंठबंधन की रैली पर शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “मेरा संदेश बहुत स्पष्ट है कि हम भाजपा की बढ़ती निरंकुशता के खिलाफ इस लड़ाई में एक साथ हैं। वे विपक्ष को ठीक से काम नहीं करने दे रहे हैं। वे विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण नहीं मिल रहा है। पहले चरण के चुनाव में बहुत से लोग नहीं, बल्कि जो वोट डालने के लिए निकले हैं, वे इन लोगों (भाजपा) को बदलने के लिए सामने आए हैं।

इंडी गठबंधन की रैली पर झामुमो सांसद डॉ महुआ माजी कहती हैं, “ये एक बड़ी रैली है और मुझे नहीं लगता कि इतनी बड़ी रैली झारखंड में कभी हुई होगी। हेमंत सोरेन के समर्थन में लोग सामने आ रहे हैं। हम इस रैली की सफलता को लेकर निश्चित है। झारखंड झुकेगा नहीं और इंडी गठबंधन नहीं रुकेगा।

Leave a Reply

Next Post

झालावाड़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्राले ने बरातियों से भरी वैन को मारी टक्कर, नौ की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर झालावाड़ 21 अप्रैल 2024। राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक दर्दनाक हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। बारातियों से भरी वैन को एक तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी, जिसमें एक साथ नौ लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर